Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 | लखपति दीदी योजना पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Uttarakhand Lakhpati Didi Yojana 2024, Lakhpati Didi Yojana eligibility, lakhpati Didi Yojana benefit, lakhpati Didi Yojana objective, Uttarakhand Lakhpati Didi yojana 2024, Uttarakhand Lakhpati Didi yojana eligibility (लखपति दीदी योजना कब शुरू हुई, लखपति दीदी का उद्देश्य क्या है, लखपति दीदी योजना की पात्रता, लखपति दीदी योजना के लिए दस्तावेज, लखपति दीदी योजना 2024, उत्तराखंड लखपति दीदी योजना 2024, लखपति दीदी योजना उत्तराखंड)

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना  सरकार द्वारा महिलाओं के हित में एक नई योजना की शुरुआत की जा रही है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त हो सकें। उत्तराखंड सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम है ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना’। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को लखपति बनाने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के जरिए साल 2025 तक राज्य की लगभग 1.25 लाख महिलाएं लखपति बनें। इसके साथ ही, इस योजना के तहत महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

तो आज किस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 में आवेदन कैसे करें और इसका लाभ कैसे प्राप्त करें साथ ही इसके लिए पात्रता क्या होगी। इन सभी से जुड़ी जानकारी विस्तार पूर्वक आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करेंगे तो अंत तक जरूर पढ़ें। 

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 Details

योजना का नाममुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना उत्तराखंड
किसने शुरू कीउत्तराखंड सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं
राज्यउत्तराखंड
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को लखपति बनना
संबंधित विभागग्रामीण विकास विभाग
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन

उत्तराखंड लखपति दीदी योजना क्या है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने महिलाओं के लिए ‘Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana’ की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का प्रबंधन राज्य के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना’ के तहत, ग्रामीण विकास विभाग ने साल 2025 तक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।

यह बताया गया है कि आजीविका मिशन के तहत उत्तराखंड में कुल 3 लाख 67 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। इसमें से लगभग 1 लाख 25 हजार महिलाओं को साल 2025 तक लखपति बनाया जाएगा। इसके अलावा, राज्य सरकार ने इस योजना के तहत महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने का भी ऐलान किया है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना व्यापार शुरू कर सकें।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य है राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना। इसका उद्देश्य है कि महिलाएं खुद का व्यापार शुरू करके आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन सकें। इस कारण, महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा, जिसमें कोई ब्याज नहीं होगा। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और अपने परिवार का सहारा बना सकेंगी। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी और उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करेगी।

उत्तराखंड लखपति दीदी की संख्या 3 करोड़ तक पहुंचाने का निर्धारित लक्ष्य

लखपति दीदी को 3 करोड़ तक महिलाओं तक पहुंचाने का मुख्य लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जैसा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 1 फरवरी 2024 को पेश किए बजट में घोषणा की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना। इससे पहले, सरकार ने 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे अब 3 करोड़ कर दिया गया है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया गया है। इस कार्यक्रम से मिलकर, 83 लाख स्वयं सहायता समूहों ने देशभर में 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का सामर्थ्य दिखाया है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के मुख्य बिंदु

  • इस योजना के अंतर्गत, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के संचालन के लिए लगभग 20,000 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। 
  • लखपति दीदी योजना के तहत, महिलाओं को इलेक्ट्रिशियन, टेंट हाउस, खाद बनाना, प्लंबर, राजमिस्त्री, ऑर्गेनिक खेती, एलईडी बल्ब बनाने जैसे कामों में निपुण बनाया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा ब्लॉक स्तर पर लगने वाले शिविरों में ऐसे समूह को आगामी महीने  लोन वितरण किया जाएगा।
  • उत्तराखंड के 95 ब्लॉकों में 39,116 स्वयं सहायता समूहों में 3 लाख 5000 महिलाओं को संगठित करने के साथ, वर्तमान में 4,310 ग्राम संगठन का गठन किया जाएगा और 259 कलस्टर स्तरीय संगठनों का गठन भी किया गया है।
  • कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को नौकरी प्रदान करने के लिए इस योजना के तहत नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत, महिलाओं को ऑनलाइन शॉपिंग साइटों से जोड़ा जाएगा, जिससे वे अपना सामान ऑनलाइन बेचकर घर बैठकर ही अधिक आमदनी कमा सकें।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तराखंड सरकार ने इस योजना को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए आयोजित किया है ताकि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें।
  • उत्तराखंड लखपति दीदी योजना का मुख्य लक्ष्य है साल 2025 तक राज्य की 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाना।
  • योजना के अंतर्गत, महिलाएं खुद का व्यापार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर सकती हैं।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 के तहत प्रदान किया जाने वाला ऋण ब्याज मुक्त होगा।
  • योजना के अंतर्गत, महिलाओं को कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
  • योजना के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं योजना से जुड़ सकेंगी।
  • यह योजना महिलाओं की जीवन स्तर में सुधार करेगी, जिससे महिलाएं किसी दूसरे पर निर्भर रहे बिना आय अर्जित कर सकेंगी।
  • योजना के माध्यम से महिलाओं की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से ऊपर पहुंचाई जाएगी।
  • यह योजना महिलाओं को लोन के साथ ट्रेनिंग और उत्पाद कि मार्केटिंग सुविधा भी प्राप्त होगी। 

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana की पात्रता निम्नलिखित हैं। 

  • आवेदक का उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • इस योजना के लिए केवल महिलाएं ही पात्र है। 
  • इस योजना के लिए केवल राज्य की ऐसी महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है वही पात्र होगी। 
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 

उत्तराखंड लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। 

  • निवास प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता पासबुक 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Uttarakhand के तहत आवेदन करने के लिए आपको ऑफलाइन भीम का पालन करना होगा, जो की निम्नलिखित है। 

  • सबसे पहले आपको अपने पास के ब्लॉक या फिर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में कार्यालय में जाना है। 
  • जहां पर आपको संबंधित अधिकारी से लखपति दीदी योजना का आवेदन फॉर्म मिलेगा। 
  • इस आवेदन फार्म को प्राप्त करने के बाद इसमें पूछी गई सभी जानकारी अच्छे से ध्यान पूर्वक भरना है। 
  • उसके बाद मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना है। 
  • फिर यह आवेदन फार्म को इस कार्यालय में जमा कर देना है, जहां से अपने आवेदन फार्म प्राप्त किया था। 
  • उसके बाद आपको आवेदन फार्म जमा करते समय एक रसीद दी जाएगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए संभाल कर रखना है। 
  • इस तरह आपकी मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 के तहत ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

तो इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको लखपति दीदी योजना 2024 से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्रदान कर दी है। 

धन्यवाद

FAQ’s

लखपति दीदी योजना कब शुरू हुई?

लखपति दीदी योजना को 23 दिसंबर 2023 में शुभारंभ किया गया था। 

लखपति दीदी योजना का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य देशभर की गांव की महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। 

लखपति दीदी योजना कौन से राज्य की है?

यह योजना उत्तराखंड राज्य की है। 

Leave a Comment