Swadesh Darshan Scheme 2.0 | स्वदेश दर्शन योजना की पूरी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Swadesh Darshan Yojana 2024 हमारे भारत देश में देखने और घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद हैं जिसे देखने न केवल देश भर से लोग आते हैं बल्कि विदेशों के लोग भी हमारे देश की कलाकृति, संस्कृति और राजा महाराजा के महलों को पसंद करते हैं। यही वजह है कि वर्तमान समय में पर्यटन से जुड़े काफी लोगों का रोजगार अच्छा चल रहा है और इससे लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। आप तो जानती हैं कि पर्यटन का देश की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण योगदान होता है। इन सभी वजहों को देखते हुए और पर्यटन व्यवस्था को और भी ज्यादा अच्छा बनाने हेतु सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना को शुरू किया है इस योजना के तहत देश के सभी पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा।

यदि आप भी स्वदेश दर्शन योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको Swadesh Darshan Yojana 2.0 के लाभ विशेषता पात्रता दस्तावेज और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान करेंगे।

स्वदेश दर्शन योजना क्या है

स्वदेश दर्शन योजना भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जैसे भारत सरकार ने दो योजनाओं के साथ मिलकर बनाया है। जिसमें से पहली प्रसाद दर्शन योजना और दूसरी स्वदेश दर्शन योजना है। आपको बता दें कि प्रसाद दर्शन योजना के तहत देश के प्रत्येक धर्म के तीर्थ स्थानों को सरकार द्वारा सुविधाएं दी जाती हैं और स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत देश के सभी पर्यटन स्थलों का विकास किया जाता है।

पर्यटन स्थलों के प्रति देश के लोगों की लोकप्रियता को देखते हुए, सरकार ने इन दोनों योजनाओं को शुरू किया है। जिस देश के सभी पर्यटन स्थलों तो और भी ज्यादा विकास हो सके। स्वदेश दर्शन योजना के तहत पर्यटन स्थलों के विकास में वृद्धि होगी और साथ ही पर्यटन स्थलों के परिवहन, रोजगार, आर्थिक स्थिति एवं भोजन जैसी अन्य जरूरत की चीजों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

स्वदेश दर्शन योजना का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई स्वदेश दर्शन योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों का विकास करना है। इस योजना के तहत भारत देश के सभी तीर्थ स्थलों पर बेहतरीन परिवहन, आर्थिक स्थिति, रोजगार एवं भोजन जैसी जरूरी चीजों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वदेश दर्शन योजना के माध्यम से सरकार पूरी परियोजना तैयार करके और प्राथमिकता के साथ पर्यटन स्थलों को विकसित करेगी इसके अलावा रोजगार उत्पन्न करने का भी इस योजना का एक उद्देश्य है।

स्वदेश दर्शन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • Swadesh Darshan Scheme 2.0 केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है।
  • स्वदेश दर्शन योजना मिनिस्ट्री ऑफ़ टूरिज्म के द्वारा संचालित थीम पर आधारित है।
  • Swadesh Darshan Yojana देश के पर्यटन स्थलों के संपूर्ण विकास के लिए शुरू किया है।
  • इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के पर्यटन स्थलों के विकास में वृद्धि करना है।
  • स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत गंगा किनारे स्थित पर्यटन स्थलों पर जरूरत के अनुसार छोटे-छोटे गेस्ट हाउस पार्क आदि का निर्माण किया जाएगा।
  • Swadesh Darshan Yojana के अंतर्गत पर्यटन स्थलों के परिवहन आर्थिक स्थिति रोजगार एवं भोजन जैसी जरूरत पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से चयनित शहरों के पर्यटन स्थलों को पुनर्निर्माण किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के लिए 2048 करोड रुपए की लागत का भुगतान किया जाएगा।

स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत आने वाले पर्यटक सर्किट (planning)

Swadesh Darshan Scheme 2.0 के तहत 15 सर्किटो की पहचान की गई है जिनके बारे में हम आपको आगे विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे।

  • कृष्णा सर्किट 

कृष्णा सर्किट के अंतर्गत पांच राज्यों के 12 डेस्टिनेशंस को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है। जिसमें द्वारका (गुजरात), कुरुक्षेत्र (हरियाणा), गोकुल-वृंदावन-बरसाना, मथुरा, नंदगांव-गोवर्धन (उत्तर प्रदेश), पुरी (उड़ीसा), नाथद्वारा-जयपुर-शिखर (राजस्थान) है। कृष्णा सर्किट का उद्देश्य हरियाणा एवं राजस्थान में भगवान श्री कृष्ण की किंवदंतियों से संबंधित स्थलों का विकास करने से है।

  • रामायण सर्किट

बात करें यदि रामायण सर्किट के बारे में तो रामायण सर्किट का उद्देश्य देश के भगवान राम की किंवदंतियों से संबंधित स्थलों को विकसित करना है। जिससे उन सभी पर्यटन स्थान पर पर्यटकों की वृद्धि की जा सके। इसके अलावा पर्यटकों को और भी ज्यादा सुविधा प्रदान की जा सके।

  • बौद्ध सर्किट

बौद्ध सर्किट के अंतर्गत बौद्ध तीर्थ स्थान को शामिल किया है। केंद्र सरकार ने एक बौद्ध सर्किट ट्रेन FAM Tour का भी आयोजन किया है। इसके अंतर्गत बिहार से गया-बोधगया, राजगीर से नालंदा, यूपी से सारनाथ-वाराणसी स्थलों को शामिल किया है, बौद्ध सर्किट के माध्यम से शामिल किए गए राज्य मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश हैं।

  •  आध्यात्मिक सर्किट

आध्यात्मिक सर्किट के तहत आगामी सा राज्य हैं। जिसमें केरल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, मणिपुर, बिहार और पुडुचेरी है। आध्यात्मिक सर्किट के अंतर्गत चार धर्मो जो कि जैन धर्म, बौद्ध धर्म, सिख धर्म और हिंदू धर्म है। इन सभी से जुड़े डेस्टिनेशंस में पर्यटकों की सुविधा के लिए जरूरी विकास करना है।

  • सूफी सर्किट

सूफी सर्किट का उद्देश्य देश की प्राचीन सूफी परंपरा को कायम रखना है। जिस देश में सदियों से चली आ रही सूफी परंपरा और सूफी संतों के अस्तित्व को ठीक से इस प्रकार बनाए रखना हैं।

  • तीर्थंकर सर्किट

भारत देश में हर वर्ष अलग-अलग लोग जैन तीर्थ स्थलों में पर्यटन करने जाते हैं। तीर्थंकर सर्किट का मुख्य उद्देश्य आने वाले पर्यटकों हेतु वास्तुकला, व्यंजन, शिल्प कला आदि को विकसित करना है।

  • नॉर्थ ईस्ट सर्किट

नॉर्थ ईस्ट सर्किट के तहत असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, सिक्किम और त्रिपुरा राज्य को शामिल किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य इन राज्यों के पर्यटन स्थलों को विकसित करना है।

  • हेरिटेज सर्किट

हेरिटेज सर्किट के तहत असम, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, पांडिचेरी, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना जैसे राज्यों को शामिल किया गया है इस सर्किट का उद्देश्य विश्व भारत से आने वाले पर्यटकों की जरूरत को पूरा करना है।

  • डेजर्ट सर्किट

डेजर्ट सर्किट का मुख्य उद्देश्य डेजर्ट पर्यटन का विकास करना है, जिससे पूरी दुनिया से आने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा प्रदान की जा सके।

  • इको सर्किट

इस सर्किट के अंतर्गत शामिल किए गए झारखंड केरल मध्य प्रदेश तेलंगाना उत्तराखंड और मिजोरम है इस सर्किट का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और प्रकृति के पर्यटन स्थलों का विकास करना है।

  • वाइल्ड लाइफ सर्किट

वाइल्डलाइफ सर्किट के तहत असम और मध्य प्रदेश राज्य को शामिल किया गया है, जो कि भारत वन्य जीव पर्यटन के मुख्य केंद्र है।

  • ट्राइबल सर्किट

ट्राइबल सर्किट के तहत तेलंगाना छत्तीसगढ़ और नागालैंड राज्य को शामिल किया गया है ट्राइबल सर्किट का मुख्य उद्देश्य देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों को आदिवासी प्राचीन रीति रिवाज, संस्कृति, त्योहार, और परंपरा से परिचित कराना है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको स्वदेश दर्शन योजना 2024 से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान कर दी है, हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारी दी गई जानकारी पसंद आई होगी।

धन्यवाद

Leave a Comment