Pardarshi kisan seva Yojana online, portal, documents, eligibility, benefits, objective, (पारदर्शी किसान सेवा योजना online, पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल, दस्तावेज, उदेश्य, आवेदन प्रक्रिया, लाभ, रेजिस्ट्रेशन)
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के सभी किसान भाइयों के लिए पारदर्शी किसान सेवा योजना को शुरू किया है इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार सभी किसान भाइयों को तकनीकी एवं आर्थिक रूप से आदम निर्भर बनाने का प्रयास करेगी। पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत कृषि से संबंधित अलग-अलग सेवाएं प्रदान की जाएगी और यह सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु किसानो को सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। इसके अलावा उन्हें कृषि से संबंधित अधिक जानकारियां और सेवाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। Pardarshi Kisan Sewa Yojana के लिए शुरू किया गया पोर्टल https://upagripardarshi.gov.in/ यह है, यहां पर आपको इस योजना से संबंधित आवेदन और आवेदन फार्म भी मिल जाएगा। जिससे आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
यदि आप भी किसान वर्ग से संबंध रखते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पारदर्शी किसान सेवा योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान करेंगे तो अंत तक जरूर पढ़ें।
Pardarshi Kisan Sewa Yojana 2024 Details
योजना का नाम | पारदर्शी किसान सेवा योजना |
शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
उद्देश्य | किसानों को आर्थिक एवं तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाना, कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के किसान |
संबंधित विभाग | कृषि विभाग उत्तर प्रदेश |
पोर्टल का नाम | कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश, भारत के राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट। |
आधिकारिक वेबसाइट | कृषि विभाग, उ०प्र० |
पारदर्शी किसान सेवा योजना 2024 क्या है
पारदर्शी किसान सेवा योजना उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए संचालित की जाएगी। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु अनुदान राशि की सुविधा प्रदान करेगी। योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि का उपयोग कर कृषि के क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ेगी। यह अनुदान राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह अनुदान राशि किसानों को नवीन तकनीकी के उपयोग के लिए खरीदारी करने के 10 दिनों बाद उनके बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगी। यहां नवीन तकनीकी का मतलब सोलर पंप, प्रमाणित बीज, कृषि उपकरण, रासायनिक खाद और कृषि रक्षा रसायन आदि, उपकरणों एवं सेवाओं की खरीदारी पर है।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार ने किसानों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत भी की है। इस पोर्टल के द्वारा प्रदेश के सभी किसान इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद वह इस योजना में मिलने वाली अनुदान राशि का लाभ उठा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त पोर्टल के माध्यम से वह उन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जो उनके लिए फायदेमंद होगी।
पारदर्शी किसान सेवा योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई पारदर्शी किसान सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य किसान वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत करना है और उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। Pardarshi Kisan Sewa Yojana के माध्यम से किसान को नवीन तकनीकियों के उपयोग हेतु प्रोत्साहित व जागरूक भी करना है। इन नई तकनीक से किसानों को अपनी कृषि में उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी, इसके अलावा नए तकनीकियों का उपयोग कर कृषि उत्पादकों की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इस योजना से सीधे तौर पर किसानों की आय में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।
परदेसी किसान सेवा योजना से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का उद्देश्य भी पूरा हो सकेगा। इस योजना के तहत जो भी किसान नवीन तकनीक जैसे की सोलर पंप कृषि संबंधित यंत्र आदि उपकरण खरीदना है तो उसे पारदर्शी किसान सेवा योजना के माध्यम से मिलने वाले अनुदान की मदद से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त भोज नहीं रहेगा।
Pardarshi kisan sewa Yojana के लाभ और विशेषताएं
उत्तर प्रदेश पारदर्शी किसान सेवा योजना के लाभ एवं विशेषताएं कुछ इस प्रकार है।
- योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के किसान भाई हि प्राप्त कर सकते हैं।
- इसी योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके राज्य के किसान सभी प्रकार के बीच कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा रसायन से जुड़े अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- इस योजना के माध्यम से मिलने वाली अनुदान राशि लाभार्थी के बैंक खाते में डीवीडी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- कृषि उत्पादन के समय प्राकृतिक आपदाओं कीट/ रोग इत्यादि जोखिमों से होने वाले नुकसान की पूर्ति करने हेतु प्रदेश में संचालित कृषि बीमा योजनाओं को व्यापकता प्रधान की जाती है।
- Up pardarshi kisan sewa Yojana के ऑनलाइन पोर्टल से किसानों को यदि किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी समस्या दर्ज करवा सकते हैं और समस्या का निवारण प्राप्त कर सकते हैं।
पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत उपलब्ध सेवाएं
पारदर्शी किसान सेवा के तहत शुरू किए गए https://upagripardarshi.gov.in/ इस पोर्टल पर अलग-अलग तरह की सेवाएं भी उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल पोर्टल पर पंजीकृत किस आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध है।
- बीच की जांच
- फसलों में कीट एवं रोग
- उन्नतशील खेती के तरीके
- किसान क्रेडिट कार्ड
- किस माह में क्या करें
- कृषि उपयोगी यंत्र
- असली खाद की पहचान
- विशेष कार्यक्रम
- मिट्टी की जांच
- कृषि उपयोगी यंत्र सुविधा
- प्राकृतिक संस्थान प्रबंधन
- प्रश्नोत्तर
पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए पात्रता
उत्तर प्रदेश पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए पात्रता निम्नलिखित है।
- आवेदक का उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसान वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
- आवेदक का किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना चाहिए।
पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- खतौनी की नकल
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
पारदर्शी किसान सेवा योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पारदर्शी किसान सेवा योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित बिंदुओं का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकरण करें का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना।
- क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां पर आपको पंजीकरण से संबंधित तीन विकल्प दिखाई देंगे।
- इन तीन विकल्पों में से आप अपनी जरूरत के अनुसार एक विकल्प का चयन कर ले।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नए पेज पर आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
- उसके बाद आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज कर देनी होगी।
- उसके बाद योजना से संबंधित सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना।
- और आखिर में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लेना है।
पारदर्शी किसान सेवा योजना में लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाना है।
- उसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर आपको User Login का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- जहां आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है।
- जानकारी दर्ज करने के बाद login के विकल्प पर क्लिक कर देना।
पारदर्शी किसान सेवा योजना में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको संपर्क करें कि विकल्प पर क्लिक करना।
- इसके बाद शिकायत दर्ज करें कि विकल्प क्लिक करना है।
- क्लिक कर दे आपके सामने एक आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
- इसके बाद आप इसमें सभी आवश्यक जानकारी और शिकायत से संबंधित जानकारी को भर दें।
- सभी जानकारी ध्यान पूर्व भरने के बाद सुरक्षित करें कि ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पारदर्शी किसान सेवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट
उत्तर प्रदेश परदेसी किसान सेवा योजना के पोर्टल की लिंक नीचे दी गई है।
कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश, भारत के राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट।
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना 2024 के बारे में सभी आवश्यक जानकारी प्रदान कर दिए यदि आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के किस वर्ग से संबंध रखते हैं तो इस योजना में आवेदन जरूर करें।
धन्यवाद