वृद्धावस्था पेंशन योजना क्या है, वृद्धा पेंशन के लिए क्या दस्तावेज चाहिए । Mukhyamantri Vridhavastha Pension Yojana Jharkhand 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Mukhyamantri Vridhavastha Pension Yojana in hindi 2024, MVPYJ kya hai, Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana eligibility, MVPY documents, Vridhavastha yojana ke labh, Vridhavastha yojana apply process in hindi, (मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना क्या है, वृद्धावस्था पेंशन योजना के दस्तावेज, mrvpy दस्तावेज, mrvpy में आवेदन प्रक्रिया, वृद्धावस्था योजना के बारे में बताए, झारखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना का उद्देश्य)

हेलो दोस्तों, हमारे देश के कई राज्यों में बुजुर्ग नागरिकों के लिए योजना चलाई जा रही है जैसे मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना को केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर चला रही हैं, जिसके माध्यम से प्रति बुजुर्ग जनों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री राज्यपाल पेंशन योजना में 60 साल से अधिक आयु वाले वृद्ध महिलाओं को ₹1000 तक की आर्थिक राशि दी जाती है इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले वृद्ध पुरुषों को भी ₹1000 तक की राशि दी जाती है। आज हम आपको मुख्यमंत्री वृद्धावस्था योजना झारखंड के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना क्या है

केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया है जिसमें वृद्धावस्था पेंशन योजना भी शामिल है। इस योजना के माध्यम से ऐसे वृद्धि नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जो आर्थिक रूप से और शारीरिक रूप से योजगार के लिए सक्षम नहीं होते हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में इस योजना को चलाया जा रहा है जिसे असहाय वृद्ध नागरिकों के लिए शुरू किया गया है, इस योजना के अंतर्गत ₹1000 तक की राशि प्रदान की जाती है। अलग-अलग राज्यों में इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग राशि भी प्रदान की जा सकती है जिसके लिए सरकार ने न्यूनतम आयु तय की है। 

मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना कब शुरू हुई 

इस योजना की शुरुआत देश में काफी पहले समय हो गई थी, इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले आवेदक की आयु 60 वर्ष थी, जिसे बाद में कम करके 60 वर्ष कर दी गई है। रिसर्च के अनुसार इस योजना को वर्ष 2007 में लागू किया गया है, जिसका तात्पर्य वृद्ध असहाय नागरिकों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना उद्देश्य

देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को लागू किया गया है, जिसका एकमात्र उद्देश्य ऐसे वृद्ध नागरिक जो आर्थिक रूप से कमजोर है और शारीरिक रूप से मेहनत मजदूरी नहीं कर सकते, उन्हें हर महीने आर्थिक राशि प्रदान करके उनकी जरूरतो को पूरा करना है। ऐसे वृद्ध नागरिक अक्सर अपनी जरूरत के लिए दूसरों पर निर्भर रहते थे, सरकार द्वारा इस योजना के लागू करने के बाद से उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने से था। यदि आपके आसपास भी कोई गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्धजन है तो आप उन्हें इस योजना का लाभ अवश्य प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभ 

मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना में मिलने वाले लाभों को हम इस प्रकार से जानेंगे।

  • इस योजना को केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलाकर चलाती हैं।
  • इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान होती है।
  • इस योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को मिलता है, जिससे उनके जरुरते पूरी होती है।
  • इस योजना में लाभ लेने के लिए किसी भी बुजुर्गों को कार्यालय में बार-बार नहीं जाना पड़ता।
  • इस योजना से बुजुर्गों को स्वयं पर आत्मविश्वास होता है और उन्हें किसी के आगे निर्भर नहीं होना पड़ता।
  • इस योजना का आवेदन आप घर बैठे भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना के दस्तावेज 

झारखंड वृद्धावस्था योजना के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है तभी आप इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट फोटो
  • बैंक खाता
  • आय प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए पात्रता 

मुख्यमंत्री  वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गई हैं इन पात्रता का मिलने पर ही आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

  • आवेदक को झारखंड का स्थाई नागरिक होना आवश्यक है।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्ध जनों को ही इसका मुख्य पात्र माना जाएगा।
  • आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
  • आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 

इस योजना मैं आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित है जो इस प्रकार से है।

  • झारखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Register Yourself का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको ईमेल आईडी, पासवर्ड, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आप Submit बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिस पर आपको आईडी पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको एक बार फिर से लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Old Age Pension Scheme का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक आवेदन पत्र खुलेगा।
  • आवेदन पत्र में पूछी गई सारी जानकारी को अच्छे से दर्ज करें इसके साथी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • इसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना की आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना पोर्टल लॉगिन प्रक्रिया

इस योजना के अंतर्गत यदि आप पोर्टल लॉगिन करना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको राज्य अनुसार इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने एक होम पेज खुलेगा।
  • अब आपको एक लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिस पर आपके लॉगिन आईडी पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इस प्रकार इस योजना के अंतर्गत आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

दोस्तों, आज हमने आपको झारखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देने का प्रयास किया है। यदि आपके आसपास भी वृद्ध नागरिक हैं जो असहाय हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं, तो उन्हें आप इस योजना का लाभ अवश्य प्राप्त कर सकते हैं।

धन्यवाद 

Leave a Comment