Ladli Behna Yojana Latest Update | अब लाडली बहन की 15वीं किस्त 1250 नहीं ₹1500 की किस्त आएगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नमस्कार दोस्तों, आप सभी लोग जानते हैं की मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की बहनों को हर महीने 1250 रुपए की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राशि दी जाती है, जिसको लेकर दोस्तों अब बहुत सारे लोग पूछ रहे हैं क्या इस बार यह राशि बढ़कर ₹1500 आने वाली है जिसका जवाब आपको आज इस लेख में मिल जाएगा।

आप सभी लोग जानते हैं कि मध्य प्रदेश में एक योजना चलती है जिसका नाम मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना है जो कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा शुरू की गई थी जिसमें शुरुआत में लाडली बहनों को हजार रुपए दिए जाते थे, योजना के शुरू होने की कुछ समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने ही इस योजना में ₹250 बढ़कर इस राशि को 1250 रुपए कर दिया था, जिसके बाद से हर महीने लाडली बहनों को 1250 रुपए की राशि मिलती आ रही थी पर 2024 में सावन का महीना आ गया है और इसी के साथ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया है कि इस बार सावन में रक्षाबंधन के तोहफे में बहनों को ₹250 की अतिरिक्ष राशि का तोहफा दिए जाएगा।

हम आप लोगों को बता दें कि मध्य प्रदेश में 1।29 करोड़ लाडली बहन है जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार हर लाडली बहन को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि इस बार देने वाला है, जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार को इस बार 320 करोड रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे।

अब आप लोगों के मन में एक सवाल और जरूर आ रहा होगा। क्या इस बार जो 250 रुपए की अतिरिक्त राशि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहनों को दी जा रही है। क्या यह राशि हर महीने बढ़कर मिलेगी तो इसका जवाब भी आप सुन लीजिए की ₹250 की अतिरिक्त राशि लाडली बहनों को रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में दी जा रही है यह राशि सिर्फ अगस्त के महीने में ही आपको मिलेगी इसके बाद नहीं मिलेगी।

इस तरीके से इस सावन के महीने में अगस्त की पहली तारीख को लाडली बहनाओं को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि के साथ ₹1500 की राशि अगस्त के महीने में रक्षाबंधन के मौके पर मिलेगी। इस बार जो राशि लाडली बहनों को मिलने वाली है वह उनकी 15वीं लाडली बहन की किस्त होगी।

अगर आप भी मध्य प्रदेश की लाडली बहन है और आप भी इस योजना का लाभ ले रही हैं तो आप हमें एक बार कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको इस खबर को सुनकर कैसा लगा और आप मध्य प्रदेश सरकार से क्या कहना चाहेंगे। 

धन्यवाद

Leave a Comment