किसान कर्ज राहत योजना क्या है, कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे । UP Kisan Karj Mafi Yojana 2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Up Kisan karj scheme kya hai in hindi 2024, kisan karj rahat yojana documents, up kisan loan mafi list 2024, kisan karj rahat yojana eligibility, kisan karj rahat yojana apply process in hindi, (यूपी किशन राहत योजना क्या है 2024, किसान राहत योजना के दस्तावेज, उत्तर प्रदेश किसान ऋण माफी योजना में आवेदन कैसे करे, किसान लोन माफी योजना आवेदन प्रक्रिया, up किसान कर्ज राहत स्कीम 2024, किसान राहत योजना में नाम कैसे देखे, किसान योजना में शिकायत कैसे करे)

हेलो दोस्तों, आप सभी को तो पता है भारत में किसानों के लिए निम्न प्रकार से राहत योजना चलाई जा रही है, जिससे समय-समय पर उन योजनाओं के माध्यम से हमारे देश के किसान भाइयों को लाभ होता रहता है। इसी प्रकार से उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए ऋण माफी योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसे उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना के नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 में इस योजना को शुरू किया है, जिससे उन्हें कर्ज से राहत मिल सके, इस योजना में लाभ लेने वाले लाभार्थियों का ₹100000 तक रेट माफ कर दिया जाएगा। किसान कर्ज राहत योजना के माध्यम से राज्य के छोटे एवं सीमन टी किसानों को लाभ दिया जाएगा, आज हम अपने इस लेख के माध्यम से यूपी किसान कर्ज माफी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

UP Kisan Karj Mafi List 2024

नाम किसान कर्ज राहत योजना
किसने शुरू कीउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीछोटे सीमांत के किसान
उद्देश्यकिसानों का ऋण माफ कराना 
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/

यूपी किसान कर्ज राहत योजना क्या है

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों को कर्ज से राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना शुरू किया था। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की सरकार सभी छोटे और सीमांत किसानों को ₹100000 तक लोन माफ करते हैं, जिसके चलते 80 लाख से ज्यादा किसान भाई अपने फसल के लिए कर्ज से मुक्त हो जायेंगे। हमारे देश में आज भी ऐसे किसान भाई हैं जो अपनी फसल के लिए कर्ज तो ले लेते हैं, लेकिन उसे चुकाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसी के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार उन्ही किसानों को लाभ देगी जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। 

उत्तर प्रदेश किसान योजना Latest Update 

जैसा कि आप सभी जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 33000 से ज्यादा किसानों को नए साल का तोहफा मिला है, इस योजना के अंतर्गत राज्य की सरकार ने सभी किसानों के कर्ज को माफ करने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत जो किसान किसी तकनीकी समस्या के चलते लाभ नहीं ले पाए थे, उनके लिए सरकार द्वारा ₹100000 तक की कर्ज की राशि को माफ करने का प्रस्ताव तैयार किया है। 5 जनवरी 2024 सरकार ने किसानों के कर्ज माफ के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके तहत 19 जिलों में 33408 किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाई जायेगी। 

यूपी किसान कर्ज राहत योजना के उद्देश्य 

जब भी हमारे देश में कि योजनाओं को शुरू किया जाता है, उसके पीछे सरकार का एकमात्र उद्देश्य होता है देश के जनता को लाभ पहुंचाना। उत्तर प्रदेश किसान ऋण मुक्त योजना को शुरू करने के पीछे भी सरकार का यही उद्देश्य है, जो किसान छोटे और सीमांत राज्य के होते हैं उन्हें फसल हेतु लिए गए ऋण से मुक्त कराने से है। इस योजना के अंतर्गत योगी सरकार किसानों के कर्ज माफ करती है, जिसके तहत लाखों किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलती है।

यूपी किसान कर्ज राहत योजना के लाभ 

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज़ राहत योजना के निम्नलिखित लाभ है जो इस प्रकार हैं।

  • इस योजना का लाभ राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाएगा।
  • किसान कर्ज राहत योजना के माध्यम से किसानों को ₹100000 तक का कर्ज माफ होगा।
  • कर्ज राहत योजना के अंतर्गत 86 लाख किसान लाभ ले सकेंगे।
  • लघु एवं छोटे किसानों को कर्ज से राहत मिले इसके लिए सरकार विशेष रूप से सहायता प्रदान करेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत 2 हेक्टेयर तक जमीन वाले सभी किसानों को शामिल किया जाएगा।

यूपी किसान कर्ज राहत योजना के लिए पात्रता 

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज़ राहत योजना के लिए निम्नलिखित पात्रता है।

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश का स्थाई नागरिक साथ में किसान होना आवश्यक है।
  • 31 मार्च 2016 से पहले लिए गए कर्ज को ही इस योजना के तहत माफ किया जाएगा।
  • 2 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि होने पर इस योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • इस योजना के तहत किसान का खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
  • जिन किसानों का ऋण भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्राकृतिक आपदा के कारण पुनर्गठन किया गया है, ऐसे किसानों को इस योजना का पात्र नहीं माना जाएगा।

यूपी किसान कर्ज राहत योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • किसान का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट फोटो
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • बैंक पासबुक
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र

यूपी किसान कर्ज राहत योजना में आवेदन प्रक्रिया 

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया से आवेदन करना होगा जो, कुछ इस प्रकार से है।

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको इस पर पंजीकरण करना होगा।
  • अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो आपसे आपकी सारी आवश्यक जानकारी पूछी जाएगी, इसके बाद पंजीकरण होगा।
  • अगर आप पहले उपयोग कर चुके हैं, तो आप होम पेज पर लॉगिन के विकल्प का चयन करें।
  • अब आप अपना पासवर्ड और यूजर आईडी दर्ज करें।
  • अब आपके सामने आवेदन पत्र आएगा जिसमें आपको सारी जानकारियां दर्ज करना है।
  • जानकारियां अच्छे से दर्ज करने के बाद सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • इसके बाद आप सबमिट के विकल्प का चयन करें।
  • इस प्रकार आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यूपी किसान कर्ज राहत योजना में नाम देखे प्रक्रिया 

यूपी किसान कर्ज राहत योजना में यदि स्थिति देखना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से देख सकते हैं जो कुछ इस प्रकार है।

  • अब आपके सामने एक होम पेज खुलेगा।
  • इस पर आपको ऋण मोचन की स्थिति देखें का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा।
  • नहीं पेज में आपसे आपकी सारी जानकारियां पूछी जाएंगी, जिन्हें अच्छे से दर्ज करें।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको कर्ज की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

यूपी किसान कर्ज राहत योजना में शिकायत करने की प्रक्रिया 

यदि आप किसान कर्ज योजना में शिकायत करना चाहते हैं, तो उसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा, जिस पर आपको शिकायत दर्ज करेगा विकल्प दिखाई देगा।
  • शिकायत दर्ज के विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आप शिकायत पत्र डाउनलोड करके, जानकारियां दर्ज करके, कलेक्ट्रेट में जमा कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आप किसान कर्ज योजना के तहत शिकायत कर सकते हैं।

दोस्तों, आज हमने आपको उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास किया है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप हमारे लेख के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यदि आप इस योजना के तहत कर्ज की स्थिति देखना चाहते हैं या शिकायत करना चाहते हैं तो आप वह भी कर सकते हैं।

धन्यवाद

Leave a Comment