‌Kirti Yojana 2024, Khelo India Raising Talent Identification | 9 से 18 वर्ष के युवाओं के लिए कीर्ति कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

KIRTI yojana online registration, kirti yojana benefits, details, kirti yojana kya hai, kisne suru kare, Who can participate in kirti yojana, khelo india mission kirti yojana, Kirti Yojana online, kirti yojana eligibility, (कीर्ति कार्यक्रम, कीर्ति योजना 2024 खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कीर्ति योजना, कीर्ति योजना में आवेदन करने के लिए कौन पात्र है, कीर्ति योजना के लाभ, विशेषताएं, दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, कीर्ति स्कीम)

Kirti Yojana खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जी द्वारा 12 मार्च को देश के युवाओं के लिए चंडीगढ़ में कीर्ति योजना को लांच किया गया था। खेल परिसर 7 में योजना को लॉन्च करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की सूची के अनुसार युवा अवस्था से ही खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करना है और मेडल जीतने के लिए तैयार करना है, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कीर्ति योजना को शुरू किया गया है। इस योजना से युवावस्था में ही खिलाड़ियों की एक सूची तैयार की जाएगी, जिन्हें खेल में प्रशिक्षित कर मेडल जीतने हेतु तैयार किया जाएगा। कीर्ति योजना से देश के हर एक कोने से प्रतिभाशाली खिलाड़ी की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा एवं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु एक मंच दिया जाएगा। 

तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको कीर्ति योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे साथ ही बताएंगे कि खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कीर्ति योजना में किन-किन खेलों को शामिल किया गया है। कीर्ति योजना से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

Khelo India Kirti Yojana 2024 Detail

योजना का नामकीर्ति योजना
शुरू की गईकेंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जी द्वारा
उद्देश्ययुवा अवस्था में ही खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें मेडल जीतने के लिए तैयार करना
लाभार्थीदेश के युवा नागरिक
आयु सीमा9 से 18 वर्ष तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mybharat.gov.in/

खेलो इंडिया कीर्ति योजना क्या है

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जी द्वारा 12 मार्च को चंडीगढ़ में कीर्ति योजना को लांच किया गया था। यह योजना देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तलाश करने और उन्हें निखारने के लिए शुरू की गई है। आपको बता दें कि कीर्ति योजना का फुल फॉर्म “खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन” (KIRTI) है। कीर्ति योजना खेलो इंडिया मिशन देश के 9 से 18 वर्ष की आयु वाले एथलीटों के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। जो कि आईटी उपकरणों की सहायता से देश के हर एक कोने से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने का प्रयास करेगी और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु एक मंच भी प्रदान करेगी। 

KIRTI Yojana के तहत देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जाएगी और उन्हें बेहतरीन प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपको बता दें कि अगले कुछ महीनो में कीर्ति योजना को देश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा 3000 करोड रुपए का आधारभूत ढांचा खड़ा किया गया है, इसके अतिरिक्त 1075 खेलो इंडिया सेंटर भी खोले जा चुके हैं। Khelo India Raising Talent Identification (KIRTI) Yojana के माध्यम से देश भर से चुने गए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें निखारने का काम किया जाएगा। 

कीर्ति योजना का उद्देश्य

KIRTI Yojana को केंद्र सरकार द्वारा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश में खेलों को बढ़ावा देने का है। इस योजना के माध्यम से देश भर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें अच्छे से प्रशिक्षित करके देश के लिए मेडल जीतने हेतु तैयार किया जाएगा, जिससे खिलाड़ी खेल जगत में अपनी एक छाप छोड़ सके, जिसके लिए उन्हें एक मंच भी साझा किया जाएगा। 

इस योजना के माध्यम से देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तलाश कर उन्हें निखार जाएगा। यह प्रशिक्षण प्राप्त कर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल की प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे। 

कीर्ति योजना देश भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने में मदद करेगी और उन खिलाड़ियों को खेल जगत में मेडल जीतने के लायक बनाएगी। 

चंडीगढ़ में शुरू किए जाएंगे सात खेल

खेल विभाग के निदेशक सुनील रेयात जी ने कहा कि कीर्ति योजना के अंतर्गत मंगलवार को भी शहर में लगभग 200 बच्चों के ट्रायल लिए गए थे। My Bharat Portal पर भी आने वाले 6 दिनों तक रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों का भी ट्रायल लिया जाएगा। कीर्ति योजना के तहत हर रोज प्रत्येक खेल के करीब 200 खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। फिजिकल एजुकेशन और खेल तकनीक के अध्यापक युटी सपोर्टर और डिपार्टमेंट के कोच द्वारा सभी खिलाड़ियों की फिटनेस से संबंधित क्षमताओं को परखेंगे। उसके बाद चुने गए खिलाड़ी खेल परिसर-7 में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन की कोचिंग प्राप्त करेंगे। खेल परिसर-42 में खो-खो, हॉकी, फुटबॉल और कबड्डी की कोचिंग लेंगे। 

कीर्ति योजना के अंतर्गत कौन-कौन से खेल शामिल होंगे

कीर्ति योजना के तहत पहले चरण में 10 खेलो के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिनकी सूची निम्नलिखित है। 

  • एथलेटिक्स 
  • वेटलिफ्टिंग 
  • हॉकी 
  • वॉलीबॉल 
  • फुटबॉल 
  • कबड्डी 
  • बॉक्सिंग
  • आर्चरी

कीर्ति योजना के अंतर्गत दूसरे चरण में अन्य 20 खेलों को भी शामिल किया जाएगा, इस योजना के माध्यम से हर एक खिलाड़ी का डाटा तैयार किया जाएगा। इस डाटा में खिलाड़ी की ऊंचाई, लचीलापन, weight, शरीर के निचले हिस्से की मजबूती, स्पीड, शरीर के ऊपर के हिस्से की मजबूती, core strength, और फुर्ती की परीक्षा ली जाएगी। 

कीर्ति योजना के लिए आप My Bharat Portal पर मुफ्त में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, इस योजना के लिए केवल 9 से 18 वर्ष के खिलाड़ी ही आवेदन कर सकते हैं और अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। 

कीर्ति योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • कीर्ति योजना को शुरू करने का उद्देश्य देश भर से 9 से 18 वर्ष की आयु के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना है। 
  • देश में खेलों के महत्व को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया योजना को शुरू किया गया है। 
  • इस योजना के माध्यम से एथलीट प्रतिभाओं की पहचान करने हेतु पूरे देश भर में 20 लाख मूल्यांकन एवं प्रशिक्षण आयोजित किए गए हैं। 
  • इस देश के प्रत्येक कोने से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच दिया जाएगा और इसके लिए आईटी टूल का इस्तेमाल होगा। 
  • कीर्ति योजना का लक्ष्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान जमीनी इस तरह से कर उन्हें देश के लिए मेडल जीतने लायक प्रशिक्षण प्रदान करना है। 
  • कीर्ति योजना प्रतिभा की पहचान करना और उनके विकास का कार्यक्रम है जो की जमीनी स्तर और विशिष्ट दोनों ही स्तरों पर एथलीट की पहचान और उनके विकास पर केंद्रित है।

कीर्ति योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। 
  • आवेदक की उम्र 9 से 18 वर्ष की होनी चाहिए। 
  • आवेदक की रुचि खेलों में होनी चाहिए। 
  • इस योजना के लिए स्कूल जाने वाले युवा पात्र होंगे। 
  • अंतर्गत सभी जाति वर्ग के युवा खिलाड़ी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। 

कीर्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कीर्ति योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। 

  • आधार कार्ड 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज 
  • ईमेल आईडी 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कीर्ति योजना में आवेदन कैसे करें

Kirti yojana online registration के लिए आपको निम्नलिखित बिंदुओं का पालन करना होगा। 

  • कीर्ति योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको My Bharat Portal पर जाना है। 
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register as Youth के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। 
  • इस पेज पर मांगी गई सभी जानकारी आपको ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है। 
  • अब आपको बताना होगा कि आप किस खेल में प्रतिभा रखते हैं। 
  • उसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना है। 
  • दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इस तरह आप कृति योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है। 
  • जैसे ही आपका आवेदन सत्यापित होता है वैसे ही आपको संपर्क कर ट्रेनिंग प्रदान कर दी जाएगी। 

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको कीर्ति योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान कर दी है यदि आप भी खेलों में रुचि रखते हैं और आपकी उम्र 9 से 18 वर्ष के बीच की है तो आप My Bharat Portal पर जाकर कीर्ति योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।

धन्यवाद

FAQ’s

कीर्ति योजना के लिए कौन पात्र है?

कीर्ति योजना के लिए 9 से 18 वर्ष के स्कूल जाने वाले युवा पात्र हैं। 

कीर्ति योजना कब शुरू की गई?

कीर्ति योजना 12 मार्च 2024 को चंडीगढ़ में शुरू की गई थी। 

कीर्ति योजना को किसने शुरू किया?

कीर्ति योजना को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जी द्वारा शुरू किया गया। 

कीर्ति योजना में आवेदन कैसे करें?

कीर्ति योजना में आवेदन करने के लिए आपको माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

Leave a Comment