Indira gandhi Mahila samman nidhi yojana in hindi 2024, mahila samman nidhi yojana documents, mahila samman nidhi yojana apply process in hindi, mahila samman nidhi scheme 2024, (इंदिरा गांधी महिला सम्मान योजना क्या है 2024, महिला सम्मान निधि स्कीम दस्तावेज, महिला सम्मान निधि योजना में कितने पैसे मिलेंगे, महिला सम्मान निधि स्कीम आवेदन प्रक्रिया)
हेलो दोस्तों, भारत में महिलाओं के लिए काफी सारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, भारत के अलग-अलग राज्यों में महिलाओं के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा ऐसी योजनाओं को संचालित किया जाता है जिसके तहत कई उन्हें आर्थिक रूप से सहायता की जाती है, तो कभी उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने समाज के लोगों के लिए ऐसी कई कल्याणकारी योजनाओं को चलाया है, जिसके तहत वह हर वर्ग के नागरिकों को लाभ प्रदान करते हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को सम्मान दिलाती हैं तथा आर्थिक सहायता के रूप में राशि सहायता प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत हिमाचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, आज हम आपको अपने इसलिए के माध्यम से इंदिरा गांधी महिला सम्मान योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास करेंगे।
नाम | इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना |
शुरु की | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह जी द्वारा |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
कब शुरू हुई | 15 अप्रैल 2023 |
लाभार्थी | हिमाचल की बौद्ध, भिक्षुणी, स्पीति क्षेत्र की महिलाएं |
मिलने वाली राशि | 1500 रुपए प्रति माह (4 महीने तक) |
4 महीने बाद मिलने वाली राशि | 9000 रूपए एक साथ |
उद्देश्य | महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना |
आवदेन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जारी नही हुई |
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना क्या है
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा महिला सम्मान निधि योजना को शुरू किया है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। हिमाचल सरकार ने यह फैसला 15 अप्रैल 2023 को लिया था, जिसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को शामिल किया जाता है, यह जिन महिलाओं के पास आयु का कोई स्रोत नहीं है उन्हें बौद्ध एवं भिक्षुण महिलाओं को आर्थिक संबलता सुनिश्चित करने के बाद इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रधान की जाएगी। हिमाचल सरकार ने इस योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में सहयोग प्रदान करने के लिए शुरू किया है। यदि आप भी हिमाचल प्रदेश की महिला है तो इस योजना का लाभ अवश्य ले सकती हैं।
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना में कितने पैसे मिलते है
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इंदिरा गांधी महिला सम्मान योजना को शुरू किया है जिसके अंतर्गत लाभार्थी महिला को ₹1500 की आर्थिक राशि प्रदान की जाती है, जो हर महीने महिलाओं के खाते में पहुंचा दी जाती है। इसी योजना के अंतर्गत पहले चार किस्त ₹1500 की दी जाएगी उसके 6 महीने बाद एक साथ ₹9000 दिए जाएंगे जिससे महिला अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सकेंगे और उन्हें किसी के सामने पैसे मांगने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के उद्देश्य
हिमाचल प्रदेश द्वारा महिला सम्मान निधि योजना को शुरू करने का एकमात्र उद्देश्य राज्य की बौद्धिक भिक्षुणी और स्पीति क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर के साथ-साथ उनके सशक्तिकरण करने से है। स्पीति क्षेत्र में 40% से ज्यादा आबादी महिलाओं की है, जिसका लक्ष्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने से है तथा उन्हें आर्थिक रूप से सहायता करने से है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक राशि प्रदान की जाएगी, इसके बाद इस राशि को बढ़ाकर ₹9000 कर दिया जाएगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य ऐसी महिलाओं की जरूरत है पूरी करने से है जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होती है तथा उन्हें गरीबी में जीवन यापन करना पड़ता है, इस योजना के माध्यम से हिमाचल सरकार समाज में ऐसी महिलाओं को सम्मान प्रदान करेगी तथा पारिवारिक रूप से भी सम्मान प्राप्त करावेगी।
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के लाभ
हिमाचल सरकार द्वारा शुरू की गई इंदिरा गांधी महिला सम्मान योजना के लाभ कुछ इस प्रकार से हैं
- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को 4 महीने तक ₹1500 की राशि प्राप्त होगी।
- इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6 महीने बाद एक साथ ₹9000 की आर्थिक राशि प्राप्त होगी।
- इस योजना के माध्यम से सभी महिलाओं में एकता बनेगी।
- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और समाज में वह आत्मनिर्भर महिलाएं कहलाएंगी।
- इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी दैनिक खर्चे पूरे कर सकेंगी।
- इस योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक राशि से उनके परिवार की स्थिति में भी सुधार होगा।
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता
इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए निम्नलिखित पात्रता का होना अनिवार्य है।
- योजना का लाभ लेने के लिए महिला को हिमाचल प्रदेश का स्थाई नागरिक होना अनिवार्य है।
- महिला के परिवार में से किसी भी सदस्य के सरकारी नौकरी नही होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में से कोई भी आयदाता ना हो।
- महिला किसी भी प्रकार से आयकर ना देती हो।
- महिला के परिवार में किसी भी सदस्य को सरकार द्वारा पेंशन प्राप्त न होती हो।
- 18 से 59 वर्ष उम्र वाली महिला को ही पात्र माना जाएगा
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के आवश्यक दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो कुछ इस प्रकार से हैं।
- आधार कार्ड
- बैंक खाता
- बौद्ध, भिक्षुणी प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट फोटो
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना में आवेदन की प्रक्रिया
यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको ऑफलाइन प्रक्रिया पूरा करना होगा, क्योंकि अभी तक सरकार द्वारा इस योजना की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी नहीं की गई है। इस योजना में आवेदन करने की ऑफलाइन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है।
- सबसे पहले आपको अपने तहसील कल्याण कार्यालय में जाना होगा।
- वहां पहुंचने के इस योजना के लिए आपको आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से पढ़कर दर्ज करें।
- कार्यालय जाते समय आप अपने सभी आवश्यक दस्तावेज को साथ लेकर जाएं।
- आवेदन पत्र में पूछे गए सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी लगा दें।
- अब आप इस आवेदन पत्र को तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर दें।
- अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- दस्तावेज और आवेदन सत्यापित हो जाने के बाद ही आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- इस प्रकार इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
दोस्तों, आज हमने आपको इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास किया है, यदि आप भी हिमाचल प्रदेश के नागरिक है और आपके आसपास बौद्ध एवं भिक्षुण जाति की महिलाएं रहती हैं, तो आप उनके साथ ऐसी योजना के बारे में जानकारी अवश्य सजा कर सकते हैं।
धन्यवाद