Delhi Home Guard Vacancy 2024, home guard vacancy apply process in hindi, delhi home guard recruitment required documents, home guard bharti eligibility, (दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024, दिल्ली होमगार्ड वैकेंसी आवेदन प्रक्रिया, दिल्ली होमगार्ड वैकेंसी दस्तावेज, दिल्ली होमगार्ड भर्ती के लिए पात्रता)
हेलो दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं हमारे देश की राजधानी दिल्ली में होमगार्ड के लिए 10285 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसका नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ऐसे में होमगार्ड भर्ती के लिए जो भी व्यक्ति इच्छुक हैं वह आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए 24 जनवरी से 23 फरवरी 2024 तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Delhi Home Guard Recruitment 2024 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास करेंगे अंत तक हमारे साथ बने रहिएगा।
नाम | दिल्ली होम गार्ड भर्ती 2024 |
पोस्ट | होमगार्ड |
भर्ती पदों की संख्या | 10285 |
सैलरी | 25000 रुपए महीने (Approx) |
राज्य | दिल्ली |
आवेदन तिथि प्रारंभ | 24 जनवरी 24 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 13 फरवरी 2024 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
दिल्ली होमगार्ड भर्ती क्या है (Delhi Home Guard Recruitment)
होमगार्ड महानिदेशालय द्वारा दिल्ली में पूरे 3 साल के समय के लिए होमगार्ड भर्ती निकाली हैं, ऐसे में राजधानी के जो नागरिक होमगार्ड जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। होमगार्ड ने 10285 पदों पर योग्य और उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली गई है।
दिल्ली होमगार्ड भर्ती आवेदन फीस
जो छात्र होमगार्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए होमगार्ड भर्ती 2024 शुरू कर दी गई है जिसके लिए ₹100 आवेदन शुल्क ली जाएगी। यदि आप भी होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो इसके लिए आपको ₹100 का भुगतान करना अनिवार्य होगा।
दिल्ली होमगार्ड भर्ती के लिए पात्रता
- दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए 20 से 45 वर्ष तक वाले विद्यार्थी ही परीक्षा के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पुरुष की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और महिला की 152 सेंटीमीटर ऊंचाई होना चाहिए।
- यदि कोई व्यक्ति पूर्व सैनिक या पूर्व सीएपीएफ है तो उसके लिए आयु सीमा में 54 वर्ष तक छूट दी गई है।
- यदि कोई उम्मीदवार एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन करता है तो उसे दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
- इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है।
दिल्ली होमगार्ड भर्ती पुरुष के लिए फिजिकल एग्जाम
होम गार्ड भर्ती के लिए यदि कोई पुरुष उम्मीदवार फिजिकल एग्जाम देगा तो उसके लिए कुछ निम्नलिखित सीमा है जो उसे तय किए गए समय पर ही पूरी करनी होगी।
उम्र | मीटर में दौड़ | निर्धारित समय |
30 वर्ष तक | 1600 | 6 मिनिट |
30 से 40 वर्ष तक के बीच | 1600 | 7 मिनिट |
40 से 45 वर्ष तक के बीच | 1600 | 8 मिनिट |
45 वर्ष से अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिक/पूर्व सीएपीएफ | 1600 | 10 मिनिट |
दिल्ली होमगार्ड भर्ती महिला के लिए फिजिकल एग्जाम
होमगार्ड भर्ती के लिए यदि कोई महिला उम्मीदवार है तो उसके लिए कुछ इस प्रकार से फिजिकल एक्जाम की सीमाएं तय की गई हैं।
उम्र | मीटर में दौड़ | निर्धारित समय |
30 वर्ष तक | 1600 | 8 मिनिट |
30 से 40 वर्ष तक | 1600 | 9 मिनिट |
40 से 45 वर्ष तक | 1600 | 10 मिनिट |
45 वर्ष से अधिक उम्र के भूतपूर्व सैनिक/पूर्व सीएपीएफ | 1600 | 12 मिनिट |
दिल्ली होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा
होमगार्ड परीक्षा के लिए कुछ इस प्रकार से लिखित एग्जाम की सीमाएं निर्धारित की गई हैं।
- यदि कोई छात्र दिल्ली होमगार्ड भर्ती फिजिकल परीक्षा पास कर लेता है तो उसे फिर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
- होमगार्ड भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में 80 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- विद्यार्थी को 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
- इस प्रकार पूरा पेपर 80 नंबर का होगा जिसको करने के लिए डेढ़ घंटे का समय उपलब्ध रहेगा।
- प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध रहेगी।
- यदि PMET पास करने के बाद भूतपूर्व सैनिक/CAMS कर्मियों की संख्या 10% से कम रही तो उनके लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।
दिल्ली होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सिलेबस क्या है
जो छात्र होमगार्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए कुछ इस प्रकार से सिलेबस दिया गया है।
- अंकगणित
- सामयिकी
- भूगोल एवं सामान्य ज्ञान
- प्राचीन भारतीय इतिहास और संस्कृति
- भारत का संविधान
- दिल्ली का इतिहास, संस्कृति और स्थलाकृति
- सामान्य बुद्धि और तर्क
- सामान्य विज्ञान
दिल्ली होमगार्ड भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
दिल्ली होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना जरूरी है।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट फोटो हस्ताक्षर के साथ
- शैक्षणिक दस्तावेज योग्यता के अनुसार
दिल्ली होमगार्ड भर्ती कितने अंक का बोनस मिलेगा
दिल्ली होमगार्ड भर्ती के लिए कुछ इस प्रकार से बोनस अंक निर्धारित किए गए हैं।
1) NCC के लिए बोनस अंक
- NCC C प्रमाण पत्र पर 5 अंक बोनस में दिए जायेंगे।
- NCC B प्रमाण पत्र पर 3 अंक बोनस में दिए जाएंगे।
- NCC A प्रमाण पत्र होने पर 2 अंक बोनस में दिए जाएंगे।
2) होमगार्ड के रूप में अनुभव होने पर बोनस अंक
- 2 वर्ष का अनुभव होने पर 3 अंक बोनस में दिए जाएंगे।
- 2 से 3 वर्ष तक का अनुभव होने पर 4 अंक बोनस में दिए जाएंगे।
- 3 से 5 वर्ष तक का अनुभव होने पर 6 अंक बोनस में दिए जाएंगे।
- 5 वर्ष से अधिक का अनुभव होने पर 8 अंक बोनस में दिए जाएंगे।
3) नागरिक सुरक्षा के लिए बोनस अंक
- 2 वर्ष का अनुभव होने पर 2 अंक बोनस में दिए जाएंगे।
- 2 से 3 वर्ष तक अनुभव होने पर 3 अंक बोनस में दिए जाएंगे।
- 3 से 5 वर्ष तक के अनुभव होने पर 5 अंकों बोनस में दिए जाएंगे।
- 5 वर्ष से अधिक अनुभव होने पर 6 अंक बोनस में दिए जाएंगे।
दिल्ली होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
यदि आप भी दिल्ली होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको Recruitment के विकल्प का चयन करना होगा
- अब आपको Delhi Home Guard Recruitment के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आप होमगार्ड भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां अच्छे से पढ़ें।
- इसके बाद आपको Apply Online के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने आवेदन पत्र खुलेगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करें।
- जानकारी दर्ज करने के बाद सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- अब आपको आपकी आपके अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- इसके बाद आप सबमिट के विकल्प का चयन करें।
- इस प्रकार दिल्ली होमगार्ड भर्ती में आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
दोस्तों, आज हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के विषय में जानकारी देने का प्रयास किया है, यदि आप भी दिल्ली के नागरिक हैं और होमगार्ड की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा अवसर है। आप हमारे लिए के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
धन्यवाद