Mukhyamantri kanya suraksha Yojana online apply | मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार फॉर्म

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Mukhyamantri kanya suraksha Yojana 2024, Registration form PDF, official website, eligibility, documents, benefits, mKSY form pdf, MKSY kya hai, kab suru hue, (मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना क्या है, बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लाभ, विशेषता, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, उद्देश्य, आवेदन फॉर्म, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत कितनी राशि मिलती है, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का फॉर्म कैसे भरें)

Mukhyamantri kanya suraksha Yojana Bihar दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं, हमारे देश की सरकार समाज में कन्याओं की सुरक्षा और उनके विकास के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है, जिससे कि समाज में लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव और भ्रूण हत्या जैसे अपराध को रोका जा सके। इसी दिशा में बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की शुरुआत की है। इस योजना को राज्य में हो रही कन्या भ्रूण हत्या और लड़कियों के साथ हो रहा है भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से शुरू किया है। इस योजना के तहत सरकार लोगों को जागरूक करने हेतु अलग-अलग प्रकार के जागरूकता अभियान भी आयोजित करेगी। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा भी कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिससे कि कन्याओं की सुरक्षा और उनका विकास किया जा सके। 

तो आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लाभ, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने वाले हैं, जिससे कि आपके घर जन्मी बेटी को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं, इसकी जानकारी आपको मिल सके इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2024 Details

योजना का नामबिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2024
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
उद्देश्यकन्या भ्रूण हत्या को रोकना
लाभार्थीबिहार राज्य के नागरिक
लाभ (निवेश राशि)₹2000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://wcdc.bihar.gov.in/MKSYDetails 

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना क्या है

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना राज्य में हो रही भ्रूण हत्या को रोकने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत बिहार सरकार राज्य की कन्याओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिससे कि राज्य के लोग जागरूक होंगे और कन्या भ्रूण हत्या जैसे कानूनी अपराध काम हो सकेंगे। मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के माध्यम से राज्य के जिन भी परिवार में बेटी का जन्म होता है, तो उन परिवार की बेटियों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। बिहार सरकार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत IDBI Bank और UCO Bank में निवेश किया जाता है। बिहार सरकार द्वारा बेटी के नाम पर ₹2000 की FD की जाएगी। जो कन्या के 18 वर्ष पूरे होने पर कन्या को दी जाएगी। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि कन्या को FD Maturity Period पूरा होने पर दी जाता है। 

अगर 18 वर्ष पूरे होने से पहले ही कन्या की मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में महिला विकास निगम बिहार द्वारा इस राशि का भुगतान किया जाता है। 

इस योजना का लाभ बिहार राज्य की बालिका जिनका जन्म 22 नवंबर 2007 या इसके बाद हुआ है और वह बीपीएल श्रेणी में आती है उन्हें दिया जाएगा। आपको बता दें कि बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का लाभ प्रत्येक परिवार की सिर्फ दो बेटी को ही दिया जाएगा। कन्या सुरक्षा योजना के तहत अब तक करीब 15 लाख से भी अधिक बालिकाओं को लाभ मिल चुका है। 

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को बिहार सरकार द्वारा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में हो रही कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। इस योजना के माध्यम से बिहार में यदि किसी परिवार में बेटी का जन्म होता है, तो सरकार द्वारा उसे परिवार की बेटी के नाम पर बैंक खाते में ₹2000 की राशि निवेश की जाती है। यह राशि कन्या के 18 वर्ष पूरे होने पर उन्हें परिपथ राशि के बराबर राशि दी जाएगी, जिससे कन्या के जीवन स्तर में सुधार हो सकेगा। 

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का लाभ राज्य की कन्याओं को दिया जाएगा। 
  • इस योजना के माध्यम से बेटियों के नाम पर आईडीबीआई और यूको बैंक में ₹2000 की राशि FD के रूप में जमा की जाएगी। 
  • यह राशि कन्या के 18 वर्ष पूरे होने पर परिपक्वता मूल के बराबर राशि उन्हें प्रदान की जाएगी। 
  • अगर किसी कारणवश कन्या के 18 वर्ष पूरे होने से पहले कन्या की मृत्यु हो जाती है, तो इस परिस्थिति में राशि का भुगतान महिला विकास निगम बिहार को कर दिया जाता है। 
  • इस योजना के तहत जिन कन्या का जन्म 22 नवंबर 2007 या इसके बाद होता है और वह बीपीएल श्रेणी में आती हैं, तो उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाता है। 
  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार का संचालन और कार्यान्वयन महिला विकास निगम बिहार द्वारा किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लिए पात्रता

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा। 

  • आवेदक कन्या का बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • योजना का लाभ लेने के लिए बालिका का जन्म 22 नवंबर 2007 या इसके बाद होना चाहिए। 
  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कन्या का जन्म पंजीकरण करवाना जरूरी है। 
  • इस योजना का लाभ बीपीएल श्रेणी की कन्याओं को ही मिलेगा। 
  • इस योजना के तहत एक परिवार की केवल दो ही बेटियों को लाभ मिलेगा। 

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • कन्या जन्म प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • ईमेल आईडी 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Mukhyamantri kanya suraksha scheme के अंतर्गत online registration करने के लिए आपको निम्नलिखित बिंदुओं का पालन करना होगा। 

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अप्लाई फॉर मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • उसके बाद आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा। 
  • आवेदन फार्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगी। 
  • उसके बाद आपको योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना। 
  • इस तरह आप मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना में आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Mukhyamantri Kanya suraksha Yojana Form PDF

MKSY Form PDFDownload From Upperside
OOfficial Websitehttps://wcdc.bihar.gov.in/MKSYDetails

Mukhyamantri Kanya suraksha Yojana Helpline Number

MKSY Helpline No.0612 250 6068/ 2506078

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान कर दी है। 

धन्यवाद

FAQ’s

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना क्या है

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के माध्यम से बिहार सरकार यूको और आईडीबीआई बैंक में कन्या के नाम ₹2000 की राशि FD के रूप में निवेश कर रही है, जो की कन्या को 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर परिपक्वता मूल के बराबर राशि मिल जाएगी। 

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप हेल्पलाइन नंबर 0612 250 6068/ 2506078 पर संपर्क कर, अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। 

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत कौन सी बैंक आती है

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत IDBI और UCO BANK आती है। 

Leave a Comment