Bihar Majdur Sahayata Yojana के अंतर्गत अगर आप लोग भी प्रवासी मजदूर हैं और आप लोग भी अपने मूल निवास स्थान बिहार वापस लौट कर आए हैं और अपने जीवन को जीने के लिए चिंतित है तो आपकी इस चिंता का समाधान इस योजना में आपको मिल जाएगा।
इसके साथ ही में बिहार मजदूर सहायता योजना की संपूर्ण जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी। हम आपको इस योजना से जुड़ी हुई कुछ जरूरी लिंक भी दे देंगे जिससे आप इसमें बहुत आसानी से आवेदन कर सके। इससे आप इस योजना का संपूर्ण लाभ उठा सकेंगे।
Bihar Majdur Sahayata Yojana 2024
योजना का नाम | बिहार मजदूर सहायता योजना |
राज्य | बिहार |
किसके लिए है | बिहार के मजदूर व श्रमिकों के लिए |
अनुदान | ₹100000 |
अधिकारी वेबसाइट | Click Here |
बिहार मजदूर सहायता योजना क्या हैं
यह योजना बिहार की पूर्ण श्रमिकों या मजदूरों के लिए है जो अपने काम के लिए किसी अन्य राज्य में बाहर गए हुए थे और वापस अपने निवास बिहार आ गए हैं और अब स्थाई रूप से बिहार में रहने वाले हैं। वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
बिहार मजदूर सहायता योजना के लाभ और विशेषताएं
अब हम प्रवासी श्रमिकों को कोई सी योजना के तहत प्राप्त होने वाले लाभ हो एवं विशेषताओं के बारे में जानने वाले हैं जो कि कुछ इस प्रकार से हैं।
- बिहार राज्य की वह निवासी जो की अन्य राज्यों में जाकर श्रमिकों के तौर पर काम करते हैं वह सभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- इस योजना के तहत अगर किसी मजदूर या श्रमिक की दुर्भाग्य वश मृत्यु भी हो जाती है तो उसे इस योजना के तहत उसके पूरे परिवार को कुल ₹100000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
- इसके साथ ही में इस योजना के तहत अपने स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी ले सकता है।
- श्रमिक मजदूर और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान की जाती है।
इन सभी बिंदुओं के माध्यम से आप इस योजना के लाभ एवं विशेषताएं बहुत अच्छे तरीके से समझ सकते हैं और आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं।
बिहार मशहूर सहायता योजना आवेदन करने के लिए योग्यता
सभी श्रमिक मजदूरों को इस योजना में आवेदन करने के लिए इन योग्यताओं की पूर्ति करना जरूरी है जो कि कुछ इस प्रकार से है।
- श्रमिक मजदूर पेशी से मजदूर या श्रमिक होना चाहिए।
- मजदूर या श्रमिक किसी अन्य राज्य में प्रवासी श्रमिक के तौर पर कार्य करता हो।
- मजदूरी श्रमिक मूल रूप से बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- श्रमिक या मजदूर की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
ऊपर दी गई सभी योग्यताओं की पूर्ति करके आप इस योजना में बिना किसी समस्या के आवेदन कर सकते हैं और इसी योजना का लाभ भी उठा सकते हैं।
बिहार मजदूर सहायता योजना के जरूरी दस्तावेज
अगर कोई बिहार का मजदूर या श्रमिक इस योजना में आवेदन करना चाहता है तो उसके पास ही जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जो कि कुछ इस प्रकार से हैं।
- आवेदक का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
ऊपर दिए गए सभी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक स्कैन करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। उसके बाद अभी तक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
बिहार मजदूर सहायता योजना की आवेदन प्रक्रिया
बिहार लौट कर आए श्रमिक या मजदूर जो इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं वह कुछ जरूरी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए आवेदन करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं।
- बिहार मजदूर सहायता योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा।
- होम पेज पर आने के बाद आपको लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएं ऐसा लिखा हुआ मिलेगा जिसमें आपको सामान्य प्रशासन विभाग का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ विकल्प खुलेंगे, जिसमें से आपको सबसे नीचे योजना एवं विकास विभाग का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना हैं।
- उसके बाद में आपके सामने कुछ और विकल्प खुलेंगे जिसमें से आपको श्रम संसाधन विभाग का विकल्प मिलेगा उसे पर आपको क्लिक करना हैं।
- जिसमें से आपको बिहार राज्य प्रवासी मजदूरों दुर्घटना अनुदान योजना के लिए आवेदन का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- जैसे ही आप यहां तक पहुंच जाते हैं तो आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा।
- अब इसके आगे सभी प्रवासी मजदूर श्रमिकों को ध्यान पूर्वक इस फॉर्म को भरना होगा।
- इसमें आपसे जो दस्तावेज लिए जाएं वह आपको स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- आखरी में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको आपके आवेदन की रसीद मिल जाएगी और आप इसका प्रिंट आउट निकाल कर इसे अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
ऊपर दिए गए चरणों को पूरा करने के बाद आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार मजदूर सहायता योजना अंतिम शब्द
ऐसे सभी श्रमिक या मजदूर जो बाहर जाकर काम करते हैं और वापस अपने निवास बिहार में लौट कर आए हैं वह सभी इस योजना के तहत लाभ ले सकते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको इसकी आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज और भी बहुत सी जरूरी चीजें बता दी है अब आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
अगर आपको हमारी इस आर्टिकल को पढ़ने से कुछ भी मदद मिली हो तो हम यही आशा करेंगे कि आप हमारी इस आर्टिकल को और भी जरूरतमंद मजदूर श्रमिकों के साथ में साझा जरूर करेंगे।