Jharkhand Eklavya Prashikshan Yojana 2024, eklavya skill scheme kya hai, eklavya prashikshan scheme apply process, eklavya prashikshan yojana eligibility, eklavya skill scheme documents, (झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना 2024, एकलव्य स्किल स्कीम क्या है, एकलव्य स्किल स्कीम आवेदन प्रक्रिया, एकलव्य स्किल योजना दस्तावेज, एकलव्य प्रशिक्षण योजना की पात्रता, एकलव्य प्रशिक्षण योजना में लाभ)
जैसा कि आप सभी जानते हैं केंद्र सरकार और राज्य सरकार कुछ ऐसी योजनाओं को शुरू करती है जिसके अंतर्गत देश के विद्यार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं। आज हम बात करने वाले हैं झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना की जिसके अंतर्गत झारखंड सरकार शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। वैसे तो झारखंड सरकार बहुत सारी योजनाओं को संचालित करती है जिसके माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न रूप से प्रशिक्षण प्रदान करवाए जाते हैं, लेकिन अब झारखंड सरकार ने एकलव्य प्रशिक्षण योजना को शुरू किया है जिसके अंतर्गत युवाओं को मुफ्त में इनकम प्रशिक्षण प्रदान करवाएं जाएंगे। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Jharkhand Eklavya Skill Yojana के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास करेंगे।
Jharkhand Eklavya Skill Scheme 2024
योजना | झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना |
किसने शुरू की | झारखंड सरकार ने |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य के विधार्थी |
बालिकाओं को मिलने वाली भत्ता राशि | 1500 रुपए |
बालकों को मिलने वाली भत्ता राशि | 1000 रुपए |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना क्या है
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने एकलव्य स्किल योजना की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत झारखंड राज्य के विद्यार्थियों को विभिन्न रूप से प्रशिक्षण प्रदान करवाएगी। इस योजना के अंतर्गत जो विद्यार्थियों को स्कूल सिखाई जाएगी वह पूरी तरह से निशुल्क होगी। एकलव्य प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 3 महीने का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा जो बच्चों को भविष्य में भी मिलेगा रोजगार प्राप्त करने में काफी मददगार रहेगा। इसके अलावा राज्य सरकार छात्रों को 3 महीने तक अलग-अलग रूप से भत्ता प्रदान भी करेगी। एकलव्य प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को कंप्यूटर से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान की जाएगी जिससे युवाओं को कौशल विकास में काफी सहायता मिलेगी और वह भविष्य में आत्मनिर्भर भी बन पाएंगे।
झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना का उद्देश्य
झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करवाने से है जिससे वह अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। आज भी राज्य में कुछ ऐसे छात्र हैं जो आर्थिक तंगी के चलते अच्छे प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर पाते है, ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसी को देखते हुए हेमंत सोरेन जी ने विद्यार्थियों के हित के लिए इस योजना को शुरू किया है, जिसके अंतर्गत विभिन्न नई स्किल्स को सिखाया जाएगा। झारखंड सरकार हमेशा से ही राज्य के विद्यार्थियों के हित में ऐसे कार्य करती है जिसका लक्ष्य केवल और केवल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने से है।
झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के लाभ
एकलव्य योजना के अंतर्गत आने वाले लाभ कुछ इस प्रकार से हैं।
- झारखंड राज्य के सभी विद्यार्थियों को इस योजना के अंतर्गत नई स्किल सिखाई जाएंगी।
- योजना के माध्यम से लाखों विद्यार्थी को विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क में कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को ₹1500 का भत्ता प्रदान भी किया जाएगा।
- योजना के माध्यम से लड़कों को ₹1000 का भत्ता प्रदान किया जाएगा।
- जो विद्यार्थी हॉस्टल में रहते हैं उन्हें ₹2500 का आर्थिक भत्ता प्रदान किया जाएगा।
- एकलव्य योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को कंप्यूटर और इंटरनेट की शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
- योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट उपलब्ध भी कराया जाएगा।
- एकलव्य स्किल योजना के माध्यम से इंडस्ट्री लेवल की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
- योजना के अंतर्गत यूपीएससी, जीपीएससी तथा बैंक से संबंधित नौकरियों के लिए मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी।
झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के लिए पात्रता
एकलव्य स्किल योजना के अंतर्गत निम्नलिखित पात्रताएं शामिल की गई हैं।
- आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए।
- आवेदक को कम से कम दसवीं पास होना अनिवार्य है।
- आवेदक का खाता आधार नंबर से जुड़ा हो।
- आवेदनकर्ता के घर से 5 किलोमीटर की दूरी पर ट्रेनिंग सेंटर होना चाहिए।
झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित दस्तावेजों को शामिल किया है जिनका आवेदनकर्ता के पास होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट फोटो
- मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना में आवेदन कैसे करें
यदि आप भी Jharkhand Eklavya Skill Yojana में आवेदन करना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है।
- सबसे पहले आपको एकलव्य प्रशिक्षण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी को पढ़ें और ध्यानपूर्वक उन्हें दर्ज करें।
- जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प का चयन करना होगा।
- इस प्रकार झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना में ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
यदि आप एकलव्य प्रशिक्षण योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया इस प्रकार से है।
- सबसे पहले आप अपने आसपास के ट्रेनिंग सेंटर जाएं या योजना से संबंधित विभाग में जाएं।
- कार्यालय जाते समय आप सभी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
- संबंधित विभाग पहुंचकर आपको पंजीकरण फार्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र को अच्छे से पढ़ें और उसमें पूछी गई जानकारी को दर्ज करें।
- अब आप सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी आवेदन पत्र के साथ लगा दें।
- आवेदन पत्र वही ट्रेनिंग सेंटर पर जमा करवा दें।
- इस प्रकार इस योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
दोस्तों, आज हमने आपको झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के तहत थोड़ी जानकारी देने का प्रयास किया है यदि आप भी झारखंड के विद्यार्थी हैं तो इस योजना के माध्यम से आप प्रशिक्षण सुविधा मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं।
धन्यवाद