Ladli Behna Awas Yojana 2024, ladli behna awas scheme required documents, ladli behna awas scheme apply process in hindi, mp awas yojana kist kaise dekhe, ladli behna awas yojana eligibility, (लाडली बहना आवास योजना क्या है 2024, लाडली बहना आवास योजना दस्तावेज, लाडली बहना आवास स्कीम आवेदन प्रक्रिया, लाडली बहना आवास स्कीम पहली किस्त कब आएगी, लाडली बहना आवास योजना किस्त कैसे देखे)
हेलो दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य की बहनों के लिए आवास योजना को शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से महिलाओं को पक्के मकान निर्माण हेतु आर्थिक सहायता दी जाती है। मध्य प्रदेश सरकार बहुत सारी ऐसी योजनाओं को संचालित करती है जिसके अंतर्गत राज्य की बहन बेटियों को कभी आर्थिक राशि प्रदान की जाती है तो कभी उन्हें इन योजना के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रदेश की बहुत सारी महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने खुद के पक्के मकान का सपना देखा है लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वह अपने लिए पक्का मकान निर्माण नहीं करवा सकते। प्रदेश की सरकार ने इन्हीं सभी परेशानियां को देखते हुए लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Ladli Behna Awas Yojana के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास करेंगे।
नाम | लाड़ली बहना आवास योजना |
किसने शुरू की | शिवराज सिंह जी द्वारा |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
सहायता राशि | 2 लाख रुपए |
उद्देश्य | पक्का मकान निर्माण करवाने हेतु सहायता |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
लाडली बहना आवास योजना क्या है (What is Ladli Behna Awas Yojana)
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रदेश की जरूरतमंद महिलाओं को पक्के मकान निर्माण करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। प्रदेश की सरकार बहुत सारी ऐसी योजनाओं को संचालित करती है जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक राशि सहायता प्रदान की जाती है। यदि आप भी मध्य प्रदेश की निवासी हैं और आपके पास पक्का मकान नहीं है तो आप भी योजना के तहत आवेदन करके सरकार से पक्के घर के निर्माण हेतु ₹200000 तक की सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं।
लाडली बहना आवास योजना की किस्त कब आयेगी
लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश की करोड़ों महिलाओं ने आवेदन किए थे जिसके लिए वह पहली किस्त के आने का इंतजार कर रही थी। जल्द ही मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के बैंक खातों में आवास योजना के अंतर्गत पहली किस्त की राशि जारी कर दी जाएगी। इस योजना को 17 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर 2023 तक आवेदन करने के लिए सीमित समय जारी किया गया था जिसके अंतर्गत बहुत सारी महिलाओं ने आवेदन पत्र दर्ज किए हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं मध्य प्रदेश में अभी हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं जिसके चलते इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि भेजने में थोड़ा समय लग गया है ऐसे में हम आपको बता देते हैं इस योजना के अंतर्गत आने वाली पहली किस्त की राशि जल्द ही सभी महिलाओं के बैंक खाते में पहुंचा दी जाएगी।
लाडली बहना आवास योजना में कितने पैसे मिलेंगे
इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार ₹200000 की सहायता राशि महिलाओं को पक्के घर निर्माण करवाने के लिए प्रदान करेगी। वैसे तो आवास निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा आवास योजना का संचालन किया जा रहा है लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया है।
लाडली बहना आवास योजना के उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना को शुरू करने का एकमात्र उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं के खुद के पक्के मकान निर्माण करवाने से है। भला ऐसा कौन होगा जैसे खुद के पक्के घर बनवाने का सपना ना देखा हो ऐसे में जो महिलाएं चाहती हैं कि वह स्वयं के पक्के घर में रहे लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वह अपना सपना साकार नहीं कर सकती। ऐसी ही महिलाओं की परेशानी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आवास योजना को शुरू किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वयं के पक्के घर निर्माण कराने से है।
लाडली बहना आवास योजना के लाभ
इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभ कुछ इस प्रकार से हैं।
- Ladli Behna Awas Yojana के माध्यम से महिलाओं को घर बनाने के लिए ₹200000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपने स्वयं के घर के सपने को साकार कर सकेंगी।
- योजना के अंतर्गत महिलाओं को समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी।
- कच्चे मकान में रह रही महिलाओं के पास अच्छा और सुंदर मकान होगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं योजना के माध्यम से आसानी से घर निर्माण करवा सकेंगी।
लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता
इस योजना में आवेदन करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निम्नलिखित पात्रताओं को शामिल किया गया है जो इस प्रकार से हैं।
- योजना का लाभ लेने के लिए मध्य प्रदेश का स्थाई नागरिक होना अनिवार्य है।
- मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही योजना का मुख्य पात्र माना जाएगा।
- महिला के पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
- 1 जनवरी 1963 के बाद जन्मी महिलाओं को ही पात्र माना जाएगा।
- 1 जनवरी 2000 के बाद जन्मी महिलाएं योजना की पात्र नहीं मानी जाएंगे।
- आवेदन करने वाली महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए।
- यदि कोई महिला स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रही है तो उसे योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा।
- सभी वर्गों की महिला इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
- महिला के घर में किसी भी प्रकार से कोई सदस्य सरकारी नौकरी ना करता हो।
- यदि महिला किसी अन्य योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रही है तो उसे भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम होना चाहिए।
लाडली बहना आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक खाता
- पासपोर्ट फोटो
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
लाडली बहना आवास योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है।
- सबसे पहले आपको लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको लाडली बहना आवास योजना फॉर्म के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने योजना का आवेदन पत्र पीडीएफ के रूप में खुलेगा।
- अब आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से पढ़कर दर्ज करें।
- जानकारी दर्ज करने के बाद पूछे गए सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी लगा दें।
- योजना से संबंधित कार्यालय जाकर आवेदन पत्र जमा कर दें।
- इस प्रकार योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
लाडली बहना आवास योजना में किस्त की जानकारी देखने की प्रक्रिया
यदि आपने भी लाडली बहन आवास योजना के अंतर्गत आवेदन किया है और आप इसके किस्त की जानकारी के बारे में जानना चाहती हैं, तो कुछ इस प्रकार से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको ओटीपी भेजें के विकल्प का चयन करना होगा।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना होगा।
- अब आपके सामने लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी।
- इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं।
- इस प्रकार लाडली बहना आवास योजना में किस्त की जानकारी देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
हेल्प लाइन नंबर | 0755 2700800 |
आधिकारिक वेसबाइट | Click Here |
दोस्तों, आज हमने आपको मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहन आवास योजना के अंतर्गत जानकारी देने का प्रयास किया है यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई है तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।
FAQ’s
1) लाडली बहना आवास योजना की किस्त कब आयेगी
इस योजना के अंतर्गत जल्द ही पहली किस्त जारी की जाएगी।
2) लाडली बहना आवास योजना का लाभ किसको दिया जाएगा
इस योजना के अंतर्गत सभी वर्ग की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।