आज जारी होगी लाडली बहना की 8वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Ladli Behna scheme 2024, ladli behna yojana latest news in Hindi, ladli behna 8 installment, (लाडली बहना योजना क्या है 2024, लाडली बहना योजना आठवी किस्त कब आयेगी, लाडली बहना स्कीम 8th किस्त)

हेलो दोस्तों, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू किया गया है, इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलता है। 2023 में मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश से अपने मुख्यमंत्री के लिए डॉक्टर मोहन यादव के नाम का चयन किया है, मध्य प्रदेश के नागरिकों द्वारा ऐसा आकलन किया जा रहा था डॉक्टर मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनते ही Ladli Behna Yojana का क्या होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस योजना का संशय दूर कर दिया है, उन्होंने इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 8 वी किस्त की राशि 10 जनवरी 2024 को लाभार्थियों के खाते में पहुंचाने की बात कही है। आपको बता दें कि 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसी दौरान लाडली बहना योजना की आठवीं किस्त की राशि भेज दी जाएगी। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत सभी जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

नाम Ladli Behna Yojana
किसने शुरू कीपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
लाभार्थीमध्य प्रदेश की बहने
आठवी किस्त कब आयेगी10 जनवरी 2024 बुधवार

CM Mohan Yadav आज भेजेंगे लाड़ली बहना की 8वी किस्त

यदि आप भी मध्य प्रदेश के नागरिक हैं और इस योजना के अंतर्गत आपका भी नाम शामिल है, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के अंतर्गत मिलने वाली आठवीं किस्त की राशि सीएम मोहन यादव आज 10 जनवरी बुधवार 2024 को भेजेंगे। इस योजना की सभी 7 किस्त 11 दिसंबर 2023 तक पूरी हो गई थी, वही कयास की लगाई जा रहे थे मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद इस योजना का क्या होगा। आपको बता दें 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा, ऐसे में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव 10 जनवरी को इस योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों के खाते में आठवीं किस्त की राशि पहुंचाएंगे। सीएम मोहन यादव इस योजना के अंतर्गत बुधवार सुबह 11:00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से बहनों के खातों में राशि भेजेंगे। 

लाड़ली बहना की आठवीं किस्त 1500 आयेगी 

मध्य प्रदेश में प्रदेश की बहनों के लिए Ladli Behna Yojana की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई है, जिसके अंतर्गत 21 से 60 वर्ष तक उम्र की महिलाओं को आर्थिक सहायता के तौर पर ₹1000 प्रति माह की राशि देने का फैसला पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा लिया गया था। वही बाद में इस योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए की कर दी गई, हालांकि जब इस योजना की घोषणा की गई थी तब इसमें मिलने वाली राशि को ₹3000 तक बढ़ाने की बात की गई थी। अभी हाल ही में 11 दिसंबर 2023 को इस योजना की सातवीं किस्त जारी की गई थी, जिसके अंतर्गत 1250 रुपए की राशि महिलाओं को प्राप्त हुई थी। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अब इस योजना की आठवीं कि राशि ₹1500 की भेजी जाएगी। 

लाड़ली बहना की आठवीं किस्त किन महिलाओं को नही मिलेगी 

मध्य प्रदेश की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है, अभी हाल ही में प्रदेश के CM Mohan Yadav जी के द्वारा इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाली सभी महिलाओं के लिए E-KYC करवाने का निर्णय लिया था। ऐसे में जिन महिलाओं के द्वारा ई केवाइसी नहीं कराई गई है, उन महिलाओं को इस योजना के आठवी Installment के paise नही मिलेंगे। आज मध्य प्रदेश के CM लाडली बहनों के खातों में 1576 करोड़ से अधिक रुपए की राशि भेजेंगे, अब इस योजना के तहत किसको पैसे मिलेंगे, किसको नही ये तो इस योजना में 8वी किस्त के पैसे भेज देने के बाद पता चलेगा। 

दोस्तों, आज हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के तहत जानकारी देने का प्रयास किया है, आपको क्या लगता है इस योजना अंतर्गत आठवीं किस्त की राशि 1500 रुपए आएगी या 1250 रुपए, आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।

धन्यवाद

Leave a Comment