E-Shram Card yojana kya hai in hindi 2024, E-Shram Card scheme documents, e shram card benefits, e shram card apply process in hindi, e shram update process in hindi 2024, (ई-श्रम कार्ड योजना क्या है 2024, ई-श्रम कार्ड दस्तावेज, ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें, ई श्रम कार्ड आवेदन प्रक्रिया, ई-श्रम कार्ड के लाभ, ई श्रम कार्ड 2024)
हेलो दोस्तों, हमारे भारत देश में सरकार आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए योजनाएं संचालित करती है, जिसके माध्यम से गरीब घर के लोगों कीआर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके। ऐसे में जो व्यक्ति सरकार से आर्थिक सहयोग और योजनाओं का लाभ लेते हैं, इसके अलावा सरकार ने तमाम राज्यों में श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए E-Shram कार्ड योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत लाखों श्रमिकों को योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे, इसके लिए उन्हें मासिक वेतन भी प्रदान किया जाएगा। ई-श्रम कार्ड के अंतर्गत जो भी श्रमिक मजदूर शामिल रहेंगे, उन्हें ₹300 की रोजनदारी प्रतिदिन दी जाएगी, इस हिसाब से हर महीने उन्हें ₹9000 उपलब्ध कराए जाएंगे। आजम आपको ई-श्रम कार्ड के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास करेंगे।
नाम | E-Shram Card योजना |
विभाग | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
योजना | केंद्र सरकार |
लाभार्थी | देश के श्रमिक मजदूर |
दिव्यांग होने पर लाभ | 1 लाख रुपए की सहायता राशि |
मृत्यु होने पर | 2 लाख का रुपए का बीमा |
पेंशन की राशि | 3000 रुपए महीने |
आवदेन और अपडेट प्रक्रिया | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
E-Shram कार्ड क्या है
सरकार द्वारा समय-समय पर श्रमिक मजदूरों के लिए अनेक योजनाओं को शुरू किया जाता हाल ही में उन्होंने ई-श्रम कार्ड योजना को शुरू किया है, जिसके तहत मजदूरों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदान करेगी तथा उस रोजगार के लिए उन्हें मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। भारत देश में ऐसे श्रमिक वर्ग के मजदूर हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति के चलते काफी परेशानियों का सामना करते हैं, वैसे भी हमारे भारत में श्रमिकों की आवश्यकता हर जगह होती है, क्योंकि किसी भी काम को करने के लिए श्रमिकों का होना आवश्यक है। इसके लिए सरकार ने श्रमिकों की उम्र के हिसाब से उन्हें योग्यता अनुसार कार्य देने का विचार किया है। यदि आप भी श्रमिक मजदूर हैं तो इस योजना का लाभ अवश्य ले सकते हैं।
E-Shram latest News
ई-श्रम के माध्यम से पंजीकरण करा चुके श्रमिक मजदूरों को सरकार द्वारा उनकी योग्यता के हिसाब से रोजगार प्रदान किया जा रहा है, जिसके माध्यम से उन्हें मासिक वेतन भी प्रदान किया जा रहा है। ऐसे में सरकार दिहारी मजदूरी कर रहे मजदूर जो गरीबी से जीवन यापन करते हैं, श्रमिक मजदूर के खाते में जल्दी ही E-Shram Card योजना की किस्त आ सकती है। इस योजना के तहत देश के 25 करोड़ से ज्यादा लोग अपना पंजीकरण करा चुके हैं जिसमें 8 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण तो उत्तर प्रदेश के श्रमिक मजदूरों के हैं। बिहार, पश्चिम, बंगाल, मध्य प्रदेश और उड़ीसा जैसे शहरों से भी लोग ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ ले रहे हैं। इस कार्ड के तहत मजदूरों का ₹200000 तक का बीमा भी किया जाएगा, जिसके लिए अब मजदूरों को अपना E-Shram कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवाना सभी मजदूरों को अनिवार्य होगा।
ई-श्रम कार्ड का उद्देश्य
E-Shram कार्ड का एकमात्र उद्देश्य है गरीब वर्ग के श्रमिक मजदूरों को उनकी उम्र के हिसाब से योग्यता अनुसार कार्य प्रदान करना, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जो श्रमिक मजदूर शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं, उन्हें उनके हिसाब से ही योग्य वश कार्य दिया जाएगा। जो श्रमिक मजदूर शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं उन्हें उनके ही योग्यता के अनुसार कार्य दिया जाएगा, एमपी बोर्ड में जिससे श्रमिक वर्ग के लोग अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेंगे और अपने बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बना सकेंगे। सरकार का मुख्य उद्देश्य श्रमिक वर्ग के लोगों के बच्चों की शिक्षा स्तर में सुधार करने से है, जिससे वह पढ़ लिखकर समाज में अपना नाम बना सकें।
ई-श्रम कार्ड के लाभ
सरकार ने हाल ही में ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की है इसके लाभ कुछ इस प्रकार से हैं।
- देश के सभी श्रमिक मजदूर ई-श्रम कार्ड का लाभ ले सकते हैं।
- ई-श्रम कार्ड के तहत यदि किसी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उसे ₹200000 का बीमा प्रदान किया जाएगा।
- ई-श्रम कार्ड के तहत यदि कोई श्रमिक दुर्घटना के चलते दिव्यांग होता है, तो उसे ₹100000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- ई-श्रम कार्ड के चलते श्रमिक मजदूरों को अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ प्रदान किया जाएगा।
- ई-श्रम कार्ड के तहत श्रमिक मजदूर आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ ले सकते हैं।
- इस कार्ड के तहत ₹3000 की पेंशन भी हर महीने दी जाएगी।
ई-श्रम कार्ड की पात्रता क्या है
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए कुछ निम्नलिखित पात्रता का होना अनिवार्य है।
- ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को भारत का स्थाई नागरिक होना अनिवार्य है।
- श्रमिक वर्ग के मजदूर ही इस योजना के मुख्य पात्र माने जाएंगे।
- ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक की आयु 15 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदनकर्ता को NCO Code लिस्ट के अनुसार ही मान्य होना चाहिए।
ई-श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप भी ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट फोटो
- बैंक खाता
- मूलनिवासी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- पैन कार्ड (जरूरत अनुसार)
- श्रमिक का जन्म प्रमाण पत्र
ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
यदि आप भी अपना ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो हम आपको इसमें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बताएंगे।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको भूपेंद्र यादव नाम के नीचे Register on E-Shram का विकल्प दिखाई देगा।
- इस विकल्प का आपको चयन करना होगा।
- अब आपके सामने सेल्फ रजिस्ट्रेशन का पेज खुलेगा।
- अब आपको पंजीकरण फार्म में पूछी गई सभी जानकारियां अच्छे से दर्ज करना होगी।
- इसके बाद सबमिट विकल्प का चयन करने पर आप को लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेंगे
- अब आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन होना होगा।
- अब आपके सामने आवेदन पत्र दिखाई देगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- आवेदन पत्र में पूछे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- इसके बाद अब सबमिट विकल्प का चयन करें।
- इस प्रकार ई-श्रम कार्ड के लिए आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
E-Shram कार्ड Update करने की प्रक्रिया
यदि आप अपना ई-श्रम कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो कुछ इस प्रकार से कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा, जिस पर आपको Already Register? के आगे Update का विकल्प दिखाई देगा।
- आपको अपडेट के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको UAN नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Generate OTP का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा।
- अब आपको वाइल्ड के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें 6 विकल्प दिखाई देंगे।
- आपको एड्रेस अपडेट के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपका ई-श्रम कार्ड खुल जाएगा।
- आपको इसमें वर्तमान ऐड्रेस अपडेट करना होगा।
- इसके बाद आपको Save की विकल्प का चयन करना होगा।
- इस प्रकार आपके ई-श्रम कार्ड अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ई-श्रम कार्ड अपडेट करने की ऑफलाइन प्रक्रिया
यदि आप ई-श्रम कार्ड में कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो हम आपको इसकी ऑफलाइन प्रक्रिया भी बताएंगे।
- आपको सबसे पहले अपने नजदीकी CSC केंद्र में जाना होगा।
- सीएससी केंद्र आप अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को लेकर जाएं।
- इसके बाद आपको वहां के अधिकारी को मोबाइल नंबर देना होगा जो ई श्रम कार्ड से जुड़ा हो।
- अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर सभी जानकारियां सही-सही बताते जाएं।
- इस प्रकार CSC केंद्र के अधिकारी द्वारा आपका ई-श्रम कार्ड अपडेट कर दिया जाएगा।
- आपके पास एक ओटीपी आएगा जो आप अधिकारी को बता दें।
- आपको अपने ई-श्रम कार्ड में जो जानकारी अपडेट करनी है, आप वही उसे अधिकारी को बताएं।
- इस प्रकार आई-श्रम कार्ड में अपडेट की ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
दोस्तों, आज हमने आपको E-Shram कार्ड के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास किया है। यदि आपके आसपास कोई श्रमिक मजदूर है जो ई-श्रम कार्ड का लाभ लेते हैं, तो आप उन्हें इस जानकारी के बारे में अवश्य बताएं। आप हमारे लेख के माध्यम से दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-श्रम कार्ड अपडेट भी कर सकते हैं और उसका रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।
धन्यवाद