Haryana mahila samridhi yojana kya hai in hindi 2024, mahila samridhi yojana documents, mahila samridhi scheme apply process in hindi, haryana mahila samridhi scheme eligibility, samridhi yojana benefits, (हरियाणा महिला समृद्धि योजना क्या है 2024, हरियाणा महिला समृद्धि स्कीम दस्तावेज, महिला समृद्धि स्कीम उद्देश्य, महिला समृद्धि योजना में आवेदन प्रक्रिया, महिला समृद्धि योजना में ऋण की राशि, महिला समृद्धि योजना में ऋण का ब्याज)
हेलो दोस्तों, महिलाओं के विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाओं का संचालन किया जाता है, जिसके माध्यम से कभी उन्हें आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाती है तो कभी उस योजना के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार दिया जाता है। हरियाणा सरकार ने हरियाणा महिला समृद्धि योजना के नाम से एक योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक रूप से उनकी सहायता प्रदान करती है, जो महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ना चाहती हैं, उन्हें सरकार बहुत ही कम ब्याज पर रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण प्रदान करती है। ऐसे में यदि जो महिला स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने की इच्छुक हैं, वह अवश्य इस योजना का लाभ ले सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Haryana Mahila Samridhi Yojana के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास करेंगे।
नाम | हरियाणा महिला समृद्धि योजना |
किसने शुरू की | हरियाणा सरकार |
लाभार्थी | Sc वर्ग की महिलाएं |
राज्य | हरियाणा |
उद्देश्य | अनुसूचित जाति महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करवाना |
ऋण की राशि | 60000रुपए |
ब्याज की राशि | 5% एक साल में |
आधिकारिक वेबसाइट | Saralharyanagov.in |
हरियाणा महिला समृद्धि योजना क्या है
हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए स्वरोजगार स्थापित करने के लिए हरियाणा महिला समृद्धि योजना को शुरू किया है, जिसके अंतर्गत वह ऐसी महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराते हैं जो स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करना चाहती हैं। हरियाणा सरकार द्वारा SC वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ₹60000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वह अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। इस योजना के तहत महिलाओं को बहुत ही कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है, बाद में ऋण चुकाने के लिए उन पर ज्यादा भार भी नहीं डाला जाता। यदि आप भी हरियाणा से हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप अवश्य आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य
हमारे भारत में जब भी किसी नई योजना की शुरुआत की जाती है उसका सरकार द्वारा एकमात्र उद्देश्य होता है, भारत के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके भविष्य भी उज्जवल बना सके। इस योजना के माध्यम से वह उन्हें रोजगार प्रदान करते हैं, स्वरोजगार से जुड़ने के अवसर देते हैं जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति में भी सुधार कर पाएं। महिला समृद्धि योजना के तहत सरकार महिलाओं के सपने पूरे करना चाहती है, इसके लिए भाव ने वित्तीय राशि प्रदान करती है। हरियाणा राज्य की सरकार ऐसी अनेक योजनाओं को संचालित कर रही है जिसके माध्यम से सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का काम कर रही है। जो महिलाएं गरीब वर्ग की हैं लेकिन वह स्वयं के दम पर समाज में अपना नाम बनाना चाहती है, ऐसी महिलाओं के लिए ही सरकार स्वरोजगार स्थापित कराने में सहायता प्रदान करती है।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना में कितना ऋण मिलता है
महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत सरकार SC वर्ग की महिलाओं को ₹60000 तक का लोन देती है, जिसके माध्यम से वह अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर सकें। इसी योजना के अंतर्गत जैसे ही सरकार ऋण प्रदान करती है, उसको वापस लेने के लिए महिलाओं पर दबाव नहीं डाला जाता है। यदि आप भी ऐसी वर्ग की महिलाएं हैं और स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने में इच्छुक है तो आप अवश्य इस योजना के अंतर्गत ऋण के लिए आवेदन कर सकती हैं।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना में ऋण पर कितना ब्याज लगता है
हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना को शुरू किया है जिसके तहत वह स्वरोजगार के लिए उन्हें ऋण उपलब्ध कराती है। इस योजना के तहत सरकार 5% वार्षिक ब्याज पर वह महिलाओं को आसानी से लोन प्रदान कर देती है। हरियाणा सरकार आपको ₹60000 की राशि का ऋण प्रदान करेगी उस राशि पर 1 साल का 5% ब्याज लगेगा।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लाभ
Haryana Mahila Samridhi Yojana में होने वाले लाभ कुछ इस प्रकार से हैं।
- महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने का अवसर मिलता है।
- इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को बहुत ही कम ब्याज पर ऋण प्रदान करती है।
- महिला समृद्धि योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनती हैं।
- हरियाणा महिला समृद्धि योजना के माध्यम से ही राज्य की महिलाएं अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सक्षम होती है।
- इस योजना के तहत गरीब वर्ग की महिलाएं समाज में अपना नाम बना सकेंगी।
- हरियाणा महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत एससी वर्ग की महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकेंगे।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता
हरियाणा राज्य में शुरू हुई हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए निम्नलिखित पात्रता का होना आवश्यक है।
- इस योजना का लाभ केवल हरियाणा राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा।
- महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- 45 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को इस योजना का पात्र नहीं माना जाएगा।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से अधिक नहीं होना चाहिए।
- केवल अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाएं इस योजना की प्रमुख पात्र मानी जाएगी।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना में क्या स्वरोजगार स्थापित होंगे
इस योजना के तहत हरियाणा सरकार महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण प्रदान करेगी, नीचे दिए गए नामों के अनुसार ही महिलाएं उनमें से किसी एक स्वरोजगार को स्थापित कर सकती हैं।
- सिलाई की दुकान
- चाय की दुकान
- पापड़ बनाना
- टोकरी बनाना
- डेयरी
- कपड़े की दुकान
- चूड़ी की दुकान
- ब्यूटी पार्लर
- ब्यूटी कॉस्मेटिक की दुकान
- चूड़ी की दुकान
- बुटीक की दुकान
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप भी हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट फोटो
- बैंक पासबुक
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- अन्य दस्तावेज जरूरत अनुसार
हरियाणा महिला समृद्धि योजना में आवेदन की प्रक्रिया
हरियाणा महिला समृद्धि योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको New User Register Here का विकल्प दिखाई देगा।
- आपको इस विकल्प का चयन करना होगा, जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- अब आपको स्क्रीन पर महिला समृद्धि योजना के लिए पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा।
- पंजीकरण फार्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को अच्छे से पढ़कर उन्हें दर्ज करें।
- इसके बाद आपसे कैप्चा कोड पूछा जाएगा।
- कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको अपनी Login I’d और Password दर्ज करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- नए पेज पर आपको सेवाओं के लिए आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा।
- आपको इस विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपको सभी उपलब्ध सेवाएं देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको सर्च करने के लिए एक बॉक्स दिखाई देगा।
- उस बॉक्स में आपको महिला समृद्धि सर्च करना होगा।
- अब आपको केवल महिला लाभार्थियों के लिए स्वरोजगार आय योजना के लिए आवेदन के विकल्प का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- अब इस आवेदन पत्र में आपसे आपकी सभी जानकारियां पूछी जाएगी, जिसे अच्छे से दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको आपका एड्रेस दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारियां सही दर्ज करने के बाद पूछे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
दोस्तों, आज हमने आपको हरियाणा राज्य की महिला समृद्धि योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास किया है। यदि आप भी हरियाणा राज्य से हैं आपके आसपास एससी वर्ग की महिलाएं हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और वह अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहती हैं, तो आप उनके साथ हमारे इस लेख की जानकारी साझा कर सकते हैं।
धन्यवाद
FAQ’s
1) हरियाणा महिला समृद्धि योजना में कितना लोन दिया जाएगा।
इस योजना के तहत महिलाओं को ₹60000 का लोन प्रदान किया जाएगा।
2) हरियाणा महिला समृद्धि योजना में कितना ब्याज लगेगा।
महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत ब्याज की दर 1 साल में 5% होगी।
3) हरियाणा महिला समृद्धि योजना में कौन सी महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को ही लाभ दिया जाएगा।
4) हरियाणा महिला समृद्धि योजना कब शुरू हुई।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2 अक्टूबर 1993 को शुरू की गई थी।
5) हरियाणा महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत कौन सा स्वरोजगार खोल सकते हैं।
महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत महिलाओं से जुड़े स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं।