Anganwadi bharti in hindi 2024, Anganwadi vacancy documents, anganwadi bharti apply process in hindi, aanganwadi vacancy eligibility, anganwadi vacancy registration last date, (आंगनवाड़ी भर्ती जॉब वेकेंसी इन हिंदी 2024, आंगनवाड़ी भर्ती के दस्तावेज, आंगनवाड़ी भर्ती स्कीम, आगनवाड़ी वेकेंसी में आवेदन प्रक्रिया, आगनवाड़ी भर्ती की उम्र, आगनवाड़ी वेकेंसी आवेदन अंतिम तिथि)
हेलो दोस्तों, महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान में एकीकृत बाल विकास सेवा के माध्यम से आंगनबाड़ी में वर्कर, मिनी वर्कर, हेल्पर और सुपरवाइजर के पदों के लिए भर्ती निकली है। जो महिलाएं आंगनबाड़ी में नौकरी पाना चाहती है, उनके लिए यह बहुत ही सुनहरा अवसर है क्योंकि राजस्थान राज्य के सभी उम्मीदवारों को सूचित किया गया है। राज्य में पढ़ी-लिखी बेरोजगार महिलाएं की संख्या काफी देखने को मिलती है, लेकिन अब महिलाओं के साथ-साथ बालिकाओं के लिए भी यह अवसर सामने आया है। इस वर्ष आंगनबाड़ी ने राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात भारत के सभी अलग-अलग राज्यों में भर्ती निकाली है। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास करेंगे अंत तक हमारे साथ बने रहिएगा।
नाम | आंगनवाडी भर्ती 2024 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 12 जनवरी 2024 शाम 5 बजे तक |
राज्य | राजस्थान |
लाभार्थी | 21 वर्ष से 45 वर्ष की महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | Www.wcd.rajasthan.gov.in |
आंगनवाड़ी भर्ती 2024 क्या है
महिला एवं बाल विकास विभाग में 2024 में आंगनबाड़ियों में कार्य करने के लिए जॉब का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजस्थान के हर जिले में एक-एक करके आंगनबाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है, जिसके लिए सरकार ने अलग-अलग तारीख रखी गई है। एकीकृत बाल विकास सेवा ने महिलाओं के लिए इस साल बंपर भर्तियां निकली है, जिसके तहत महिलाएं ऑनलाइन आवेदन भी कर सकती है और अपने आसपास के आंगनवाड़ी सहायता केंद्र में जाकर भी आवेदन प्पत्र प्राप्त कर सकती हैं। राजस्थान सरकार ने अपने ही ग्राम पंचायत के अनुसार आवेदन पत्र जमा करने की सुविधा भी प्राप्त कराई है, जिसे महिलाओं की योग्यता के अनुसार उनका चयन किया जाएगा। यदि आप भी राजस्थान से हैं और आंगनवाड़ी में जॉब करना चाहते हैं तो आप भी जाकर इस वैकेंसी का लाभ अवश्य लें।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए पात्रता
यदि आप भी आंगनवाड़ी वैकेंसी में अपना आवेदन पत्र लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता का होना अनिवार्य है।
- आवेदन करता महिला राजस्थान की स्थाई नागरिक होना चाहिए।
- जो महिला आवेदन करेगी उसके घर शौचालय होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता को दसवीं पास होना अनिवार्य है।
- जो महिला आवेदन कर रही है उसका विवाहित होना अनिवार्य है।
- अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- यदि तलाकशुदा महिला जब के लिए आवेदन करती है तो उसकी उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की आयु 21 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए।
पोस्ट का नाम | योग्यता |
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | कक्षा 10,12 वी उत्तरीण |
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | कक्षा 10,12वीं उत्तरीण |
आंगनवाड़ी सहायिका | कक्षा 8वीं उत्तरीण |
महिला पर्यवेक्षक | किसी भी विद्यालय से किसी भी विषय में पास |
आंगनबाड़ी भर्ती किन जिलों में होगी
आंगनबाड़ी भर्ती राजस्थान के सीकर, भरतपुर, टोंक, झुंझुनूं, इत्यादि। राज्यों के लिए भर्ती निकाली गई है।
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप भी महिला एवं बाल विकास आंगनवाड़ी में भारती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट फोटो
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (जरूरत अनुसार)
- तलाकशुदा पत्र (जरूरत अनुसार)
- विवाह प्रमाण पत्र (जरूरत अनुसार)
- कार्यनुभव प्रमाण पत्र (जरूरत अनुसार)
- बीपीएल कार्ड
- अन्य दस्तावेज
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे
यदि आप भी आंगनवाड़ी में अपनी जॉब के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप अपने आसपास MP Online कैसे जाकर इसमें आवेदन प्रक्रिया कर सकते हैं। या फिर आप अपने आसपास के आंगनवाड़ी सहायता केंद्र जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करना होगा, इसके बाद पूछे गए सभी दस्तावेज की फोटो कॉपी लगा देनी होगी। आवेदन पत्र के लिए सरकार द्वारा कुछ राशि निर्धारित की गई होगी जो आपको आंगनवाड़ी सहायता केंद्र से ही पता चलेगी। आवेदन पत्र को वही जमा कर दें इसके बाद सरकार की तरफ से आपको आंगनवाड़ी के लिए योग्य पाए जाने पर आपका चयन कर लिया जाएगा।
आंगनबाड़ी भर्ती कहां-कहां निकली है
आंगनबाड़ी भर्ती पूरे भारत के सभी राज्यों में निकाली गई है, जिनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात सर्व प्रथम है। आप अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या आसपास आंगनवाड़ी सहायता केंद्र के मदद से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आंगनबाड़ी भर्ती 2024 में कितनी सैलरी मिलेगी
राजस्थान में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए सैलरी कुछ इस प्रकार से निर्धारित की गई है।
- हेल्पर के लिए सरकार ने 1800 से 3300 रूपए तक सैलरी निर्धारित की है, ग्रेड पे 300 रूपए है।
- आंगनवाड़ी वर्कर के लिए 5131 रूपए हर महीने सैलरी निर्धारित की है।
- महिला सुपरवाइजर की सैलरी 5200 से 20200 रूपए निर्धरित की है, ग्रेड पे 2400 रूपए है।
आंगनवाडी भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि
यदि आप भी राजस्थान की निवासी हैं और आंगनवाडी में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार ने अंतिम तिथि 12 जनवरी 2024 रखी है। यदि आप भी आंगनबाड़ी में अपना आवेदन करना चाहते हैं तो 12 जनवरी 2024 शाम 5:00 बजे से पहले कर दे।
दोस्तों, आज हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास किया है। यदि आप भी राजस्थान के निवासी हैं और आपके आस पास महिलाएं है जो आंगनवाड़ी में काम करना चाहती हैं तो आप भी उनसे जानकारी ज साझा कर सकते हैं।
धन्यवाद