CG Mahtari Vandana Yojana बीजेपी सरकार में अपनी चुनावी प्रचार के समय यह ऐलान किया था कि यदि राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो वह सभी विवाहित महिलाओं के कल्याण हेतु ₹1000 महीने देने की एक योजना को शुरू करेंगे। तो अब CG राज्य में बीजेपी की सरकार बन चुकी है और बीजेपी सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना को लागू किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना के लिए आवेदन फार्म 5 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक भरे गए थे। तो आज किस आर्टिकल में हम आपको महतारी वंदना योजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Mahtari Vandana Yojana 2024 Details
योजना का नाम | महतारी वंदन योजना |
प्रारंभ की गई | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता देना और उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना |
लाभार्थी | राज्य की विवाहित महिलाएं |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
लाभ | प्रतिवर्ष ₹12000 (₹1000 प्रतिमाह) |
पहली किस्त | 10 march 2024 |
संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | महतारी वंदन योजना |
महतारी वंदन योजना की पहली किस्त कब आएगी
महतारी वंदन योजना हेतु आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 को खत्म हो गई है। अब 21 से 25 फरवरी 2024 तक अंतिम सूची पर आपत्ति की जा सकेगी और 26 से 29 फरवरी 2024 तक आपत्ति का निवारण किया जाएगा।
1 मार्च 2024 को अंतिम सूची बनेगी फिर 5 मार्च को स्वीकृति पत्र सरकार की तरफ से आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा, इसके बाद राज्य की सभी पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में 10 मार्च 2024 को पहली किस्त ₹1000 की डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता
- आवेदक महिला को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- इस योजना के लिए केवल विवाहित महिला जो की 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष की पूर्ण हो चुकी है सिर्फ वही पात्र है।
- इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की तलाकशुदा, विधवा एवं परित्यागता महिलाएं भी पात्र होगी।
- योजना के अंतर्गत महिला की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष तक की होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख रुपए से काम की होनी चाहिए।
महतारी वंदना योजना 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- स्व घोषणा शपथ पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
महतारी वंदन योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की सभी विवाहित महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र हैं, वह सभी अपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिसके लिए उन्हें निम्नलिखित बिंदुओं का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके बाद आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन फार्म के विकल्प पर क्लिक करना है और अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है।
- उसके बाद आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यानपूर्वक दर्ज करनी।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद योजना से संबंधित सभी दस्तावेजों को फॉर्म से अटैच कर देना।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या फिर ग्राम पंचायत सचिव या बाल विकास परियोजना कार्यक्रम या नागरिक क्षेत्र में वार्ड प्रभारी को जमा कर देना है।
- इस तरह आप महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के बारे में सभी आवश्यक जानकारी प्रदान कर दी है यदि आप ही छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित महिला है और इस योजना का लाभ उठाना चाहती है, तो योजना के अंतर्गत ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकती हैं और इस योजना का लाभ उठा सकती है।
धन्यवाद
FAQ’s
महतारी वंदन योजना में आवेदन कैसे करें?
छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं।
महतारी वंदन योजना की पहली किस्त कब आएगी?
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को आएगी।
महतारी वंदन योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि
महतारी वंदन योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है।