Jharkhand Vidhwa Punarvivah Yojana kya hai, kab suru hue, online registration kaise kare, Required Documents, Benefits, objective, amount, features, (झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना 2024, झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना कब शुरू हुई, झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, उद्देश्य, लाभ, विशेषता, प्रोत्साहन राशि)
दोस्तों हमारे देश की सरकार महिलाओं के विकास के लिए कई तरह की योजनाओं की शुरुआत करती है जिस देश में महिलाओं का जीवन स्तर सुधर जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके। इसी दिशा में झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए झारखंड पुनर्विवाह योजना 2024 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत झारखंड की विधवा महिलाओं को सरकार की तरफ से ₹200000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं को आज के समाज में मिल रहे भेदभाव को खत्म करना है, जिसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को विधवा पुनर्विवाह योजना को शुरू किया है यदि आप भी झारखंड राज्य की विधवा महिलाओं में से एक हैं और आप अपने नए जीवन साथी के साथ अपना घर बसाना चाहती है तो आप झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई, इस योजना के तहत पुनर्विवाह कर ₹2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकती हैं।
यदि आप Jharkhand Punar Vivah Yojana 2024 से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Jharkhand Vidhwa Punarvivah Yojana 2024 Details
योजना का नाम | झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना |
प्रारंभ की गई | महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग |
उद्देश्य | विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करना |
लाभार्थी | झारखंड राज्य की विधवा महिलाएं |
प्रोत्साहन राशि | 2 लाख रुपए |
आवेदन प्रक्रिया | जल्द लांच होगी |
झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना क्या है
झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना को सरकार द्वारा 6 मार्च 2024 को रांची में प्रारंभ किया गया था। इसी योजना के तहत विधवा महिलाएं जो पुनर्विवाह करने के लिए इच्छुक है और अपने नए जीवनसाथी के साथ अपना घर बसाना चाहती हैं, उन महिलाओं को पुनर्विवाह करने पर झारखंड सरकार द्वारा ₹200000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना से विधवा महिलाओं को समझ में सम्मान अधिकार के साथ एक अपना नया जीवन व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि विधवा पुनर्विवाह योजना का संचालन महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिसके तहत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विधवाओं को पुनर्विवाह करने पर प्रोत्साहन राशि का लाभ देने का ऐलान किया है।
झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना का उद्देश्य
Jharkhand vidhwa punar vivah yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य की महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ाना है जिससे विधवा महिलाओं के प्रति समाज में नकारात्मक सोच को बदला जा सकेगा। साथी इस योजना से महिलाएं स्वयं के लिए ऐसे निर्णय लेने में सक्षम होगी, जो उनके लिए सही होंगे क्योंकि कई बार ऐसा देखा गया है कि महिलाएं अपने जीवन में ऐसे निर्णय नहीं ले पाती हैं, जिसके कारण वह अपना पूरा जीवन अकेले ही गुजार देती हैं। ऐसे में यदि सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी, तो उन्हें निर्णय लेने में आसानी होगी और वह अपना जीवन सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा सकेंगे। इस योजना के तहत सरकार विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने के लिए ₹2,00,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी, इस प्रोत्साहन राशि से महिलाओं के जीवन में सुधार आएगा।
झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना के लाभ एवं विशेषताएं
झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना के लाभ एवं विशेषताएं की बात करें तो वह निम्नलिखित हैं।
- यह योजना केवल विधवा महिलाओं के लिए ही शुरू की गई है, इस योजना के माध्यम सेझारखंड की विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने पर सरकार की तरफ से ₹200000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिएविवाह का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
- सरकार इस योजना के माध्यम से यह दावा करती है कि यह देश की ऐसी पहली योजना है, जो महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ उन्हें एक नया जीवन व्यतीत करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी।
- इसी योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि महिला के बैंक खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला को पुनर्विवाह करना होगा जिसका उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
- झारखंड विधवा पुनर विवाह योजना महिलाओं को समाज में सम्मान तो दिलाएगा ही, इसके अलावा उन्हें एक नया जीवन व्यतीत करने में प्रोत्साहित करेगी।
झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला का झारखंड राज्य का निवासी होना अनिवार्य है ।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला का विवाह योग होना अनिवार्य है।
- जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही है या सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उनको विधवा पुनर्विवाह योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा ।
- महिला को पुनर्विवाह करने के लिए और प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा।
- आवेदक को पुनर्विवाह से 1 साल के अंदर ही योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- विवाह निबंधन प्रमाण पत्र
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना में आवेदन कैसे करें
झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित बिंदुओं का पालन करना होगा।
- सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में जाना है।
- उसके बाद आपको वहां से संबंधित अधिकारी के पास से झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना का आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है।
- उसके बाद आपको आवेदन फार्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको अपनी सभी जानकारी एक बार अच्छे से चेक कर लेनी है और अपने दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ अटैच कर देना है।
- उसके बाद आपको अपना आवेदन फार्म संबंधित विभाग में जमा करा देना है।
- जैसे ही आपके आवेदन फार्म की जांच हो जाएगी और आपका आवेदन फार्म सत्यापित किया जाएगा।
- यदि आप योजना के लिए पात्र होंगे तो आपके खाते में ₹200000 की सहायता राशि प्रदान कर दी जाएगी।
- तो इस तरह आप झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 के संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान कर दी है यदि आप भी झारखंड राज्य की विधवा महिला है और अपना जीवन नए स्तर से व्यतीत करना चाहती है, तो इस योजना में आवेदन जरूर करें।
धन्यवाद