नमस्कार दोस्तों, केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी द्वारा 27 फरवरी 2024 को मतदान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए देश भर के उच्च संस्थानों में मेरा पहला वोट देश का अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्र के व्यापक हित में युवाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहन किया जाएगा और वोट देने के अधिकार को प्रेरित किया जाएगा और पहली बार जो मतदाता बनेंगे उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारी संख्या में मतदान करने का आवाहन किया हैं आज आपको हम इस लेख के माध्यम से मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान से जुड़ी सारी जानकारी देंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान शिक्षा संस्थानों में मतदाता जागरूकता से जुड़ी हुई गतिविधियों को आयोजित करने के लिए किया गया है। जिसमें से मतदाताओं को मतदान की अहमियत के बारे में बताया जाएगा और उनको इस बारे में जागरूक भी किया जाएगा इसी बीच छात्रों के बीच में निबंध लेखन और प्रश्न उत्तरी इत्यादि का आयोजन जैसे कार्यक्रम का भी किया जाएगा।
Mera Pehla Vote Desh Ke Leye 2024 Details
अभियान का नाम | मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान |
किसके द्वारा शुरू किया गया | केंद्र सरकार द्वारा |
अभियान किसके लिए शुरू हुआ | पहली बार वोट दे रहे युवाओं के लिए |
उद्देश्य | युवाओं को वोट करने के लिए प्रेरित करना |
पहली बार वोट अभियान शुरू हुआ | 28 फरवरी 2024 |
अभियान खत्म होने की तारीख | 6 मार्च 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान क्या है
मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऐसा अभियान है, जिसमें इस बार के चुनाव में ऐसे युवा जो की पहली बार वोट देने वाले हैं उनको वोट देने के प्रति प्रोत्साहन करने के लिए जागरूक किया जा सके। इस अभियान के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में भी इस अभियान से जुड़े हुए कई कार्यक्रम करवाए जाएंगे। जिससे की पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के बीच में जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इस अभियान की शुरुआत 28 फरवरी 2024 को हुई थी और यह अभियान 6 मार्च 2024 तक चलने वाला है
मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान का उद्देश्य
मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा युवाओं के बीच में मतदान के प्रति जागरूक फैलाना है। इस अभियान के जरिए सरकार शैक्षणिक संस्थानों में कुछ ऐसे कार्यक्रम करवाएगी जिनके माध्यम से युवाओं के बीच में मतदान की अहमियत को बताया जाएगा और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से वह युवा शामिल होंगे जो कि पहली बार अपना मतदान करेंगे इसमें करीब 1.85 करोड़ युवा मतदाताओं को प्रोत्साहन करने का मुख्य उद्देश्य है।
मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान की पात्रता
- मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान में शामिल होने के लिएआपको भारत देश का निवासी होना जरूरी है।
- इस अभियान में शामिल होने के लिए आपका यह पहला वोट होना चाहिए।
- इस अभियान में आप लोगों को मतदान की प्रतिज्ञा भी लेनी पड़ेगी।
मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के लाभ एवं विशेषताएं
- इस अभियान के माध्यम से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को मतदान की अहमियत पता लगेगी।
- इस अभियान के माध्यम से पहली बार वोट दे रहे युवाओं को प्रेरित किया जाएगा।
मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
इस अभियान में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित हैं।
- मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपके सामने एक स्क्रीन खुल जाएगी जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन करें कि विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि, जिला, राज्य और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपके यहां पर अपनी ईमेल आईडी पर आया हुआ पासवर्ड या ओटीपी डाल देना है।
- अब आपके सामने Login In With OTP के विकल्प पर आपको क्लिक कर देना हैं।
- इसके साथ ही आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आपको लॉगिन करने के लिए पासवर्ड भी मिल जाएगा।
- अगर किसी कारणवश आप इसमें Login नहीं हो पाता हैं तो आप इसके लॉगिन पेज पर जाकर Forgot Password पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर अपना पासवर्ड मंगा सकते हैं।
- इसके साथ ही आप अपने मोबाइल नंबर को या अपनी ईमेल आईडी को डालकर भी ओटीपी लेकर भी इसमें लॉगिन कर सकते हैं।
- लोगिन करने के बाद आप इस अभियान में शामिल हो जाएंगे और आपको वापस से कुछ विशेष जानकारियां दर्ज करनी होगी जैसे पिन कोड, शहर ,जिला, राज्य और अपना पता करके अपडेट कर सकते हैं या तो इसे Skip भी कर सकते हैं।
- इस तरीके से आप इस अभियान में शामिल हो सकते हैं और इस अभियान की आपको सारी जानकारियां भी लॉगिन करने के बाद मिल जाएगी।
अगर आप चाहे तो दिए गए QR CODE को स्कैन करके भी इसमें अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान का सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें
- सबसे पहले आपको मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको प्रमाण पत्र डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा।
- यहां पर आपको अपना वही मोबाइल नंबर डालना होगा जो शपथ ग्रहण करते समय आपने डाला था।
- इसके बाद आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- इसके बाद आपको यहां पर ओटीपी डाल देना है।
- अब आपके सामने आपका सर्टिफिकेट खुलकर आ जाएगा।
- इस सर्टिफिकेट को डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके आप बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप लोग चाहे तो इस मेरा पहला वोट देश का अभियान के अंतर्गत आप अपनी सेल्फी, वीडियो या रील भी अपलोड कर सकते हैं।
निष्कर्ष
मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान में पहली बार मतदान करने जा रही युवाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसी अभियान के अंतर्गत उनके बीच में मतदान से जुड़ी हुई बहुत सी चीजों को बताया जाएगा और युवाओं के बीच में मतदाता जागरूकता के लिए सेमिनार और कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएगी। जिससे की यह अभियान देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
अगर आपको इस अभियान से जुड़े हुए कोई भी प्रश्न है तो उसे आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
FAQ’s
मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान क्या है
देश में ऐसे युवा जो पहली बार वोट डाल रहे हैं उनको जागरूक करने के लिए अभियान है।
मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है
मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच में मतदान करने को लेकर जागरूकता फैलाना है जिसमें मुख्य रूप से जो पहली बार अपना वोट देंगे उनको इस अभियान के माध्यम से जागरूक करना है।