Rajiv Gandhi Swarojgar startup Yojana 2024, Himachal Pradesh Rajiv gandhi Swarojgar startup Yojana online registration, Rajiv gandhi startup Yojana 2024, Rajiv Gandhi startup Yojana eligibility, documents, benefits, subsidy amount, startup, (राजीव गांध स्वरोजगार स्टार्टअप योजना हिमाचल प्रदेश, राजीव गांधी स्टार्टअप योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, उद्देश्य, सब्सिडी राशि, परियोजनाएं, राजीव गांधी स्वरोजगार योजना क्या है, राजीव गांधी स्वरोजगार स्वरोजगार स्टार्टअप योजना कब शुरू हुई, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना को शुरू करने का उद्देश्य क्या है, राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के क्या फायदे हैं)
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना 2024 दोस्तों, हमारे देश की सरकार युवाओं के कल्याण के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है इसी दिशा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंद सिंह जी ने 17 मई 2023 को आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में Rajiv Gandhi Swarojgar Startup Yojana को लॉन्च करने का ऐलान किया था। इसी योजना के माध्यम से तीन चरणों में अलग-अलग योजनाओं का संचालन करके हिमाचल प्रदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत पहले चरण में ई-टैक्सी और दूसरे चरण में सोलर परियोजना, तीसरे चरण में कृषि संबंधित कार्यों को शामिल किया जाएगा जिससे लाभार्थी को अलग-अलग प्रकार की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना क्या है इससे संबंधित सभी जानकारी का पता होना जरूरी है तो हम आपको इस पूरे आर्टिकल में विस्तार पूर्वक इस योजना की पात्रता आवेदन प्रक्रिया दस्तावेज से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं तो अंत तक जरूर पढ़ें।
Rajiv Gandhi Swarojgar Startup Yojana 2024 Details
योजना का नाम | राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना |
प्रारंभ की गई | हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा |
उद्देश्य | आजीविका के साधन को विकसित करना |
लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार नागरिक |
लाभ | रोजगार प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना क्या है
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की बेरोजगारी दर को ध्यान में रखते हुए इस योजना के तहत तीन चरणों में अलग-अलग योजनाओं का संचालन किया है। जिससे राज्य में रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हो सके और बेरोजगारी दर कम हो सके। इस योजना के तहत पहले चरण में इलेक्ट्रॉनिक टैक्सियों का संचालन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत इलेक्ट्रिक टैक्सी, ट्रक और बस को खरीदने हेतु सरकार प्रोत्साहन देगी।
राजीव गांधी सरोजगार स्टार्टअप योजना के पहले चरण में 500 टैक्सियों को सरकारी विभागों के कार्यालय में बांटा जाएगा, जिससे राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक टैक्सी की खरीदी पर 50% की सब्सिडी भी दी जाएगी इसके संचालन हेतु सरकार अलग-अलग जिलों में चार्जिंग स्टेशन का निर्माण भी करने वाली है और इन चीजों की खरीदी के लिए बैंकों से कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक और घोषणा की गई है कि यदि राज्य में डेंटल क्लीनिक की स्थापना होती है, तो 60 लाख की मशीनरी पर 25% से 35% तक की सब्सिडी भी दी जाएगी। इसी तरह रोजगार के अलग-अलग अफसर विकसित करने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन करेगी।
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना का उद्देश्य
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में बढ़ती बेरोजगारी के दर को कम करना है, स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को रोजगार मिल सकेगा और इलेक्ट्रॉनिक टैक्सी ट्रक और बस के चलन से राज्य में प्रदूषण के दर में भी कमी आएगी, इसके अलावा रोजगार प्राप्त कर राज्य के लोग अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगे, जिससे उनकी आजीविका के नए साधन विकसित होंगे।
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना में मिलने वाला अनुदान
डेंटल क्लीनिक स्थापित करने पर सब्सिडी राशि | |
कैटिगरी | अनुदान सब्सिडी |
जनरल | 25% |
SC/ST | 30% |
महिला/दिव्यांग/विकलांग | 35% |
अन्य योजना के लिए | |
इलेक्ट्रिक वाहन | 50% |
सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए | 40% |
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं एवं युक्त के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना की शुरुआत की है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार तीन चरणों में अलग-अलग योजनाओं का संचालन करने वाली है जिसके तहत रोजगार के अवसर विकसित किए जाएंगे।
- हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार दिलाने के लिए, इन योजनाओं का लाभ मिलेगा।
- राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक टैक्सी योजना का संचालन किया जाएगा जिससे सरकार इलेक्ट्रॉनिक बस, ट्रक एवं ट्रैक्शन को चलाने के लिए बढ़ावा देगी।
- इस योजना के तहत पहले चरण का उद्देश्य हरियाणा को साल 2026 तक ग्रीन स्टेट बनाने का है।
- योजना के अंतर्गत पहले चरण में आवेदन करने वाले व्यक्ति को सरकार आई टैक्सी की खरीदी के लिए 50% की सब्सिडी देगी।
- इस योजना के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति डेंटल क्लीनिक स्थापित करता है तो उसे सरकार की तरफ से 60 लख रुपए की मशीनों पर 25% से लेकर 35% तक की सब्सिडी दी जाएगी।
- इस योजना के दूसरे चरण में ऊर्जा परियोजनाओं को भी शामिल किया जाएगा जिससे एक मेगावाट तक वाणिज्यिक सौर ऊर्जा परियोजनाओं हेतु सरकार अनुदान भी देगी।
- इसके अलावा सूर्य ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 40% की सब्सिडी सभी लाभार्थी को दी जाएगी।
- राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना का कुल बजट 100 करोड रुपए का तैयार किया गया है।
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के लिए पात्रता
हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी रोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा।
- आवेदक का हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए।
- योजना के अंतर्गत केवल बेरोजगार नागरिक की आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
- आवेदक का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
राजीव गांधी सरोजगार स्टार्टअप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मशीनरी जो भी उपकरण खरीदा गया है उसका बिल
- दिव्यांग/विकलांग होने का सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज
- फोटो मोबाइल नंबर
Rajiv Gandhi Swarojgar Startup Yojana Online Registration कैसे करें
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट को होम पेज खुल कर आएगी, जहां पर आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपनी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपना Account Create कर लेना है।
- उसके बाद आपको Login के विकल्प पर क्लिक करके Login Details दर्ज करनी होगी।
- Sign in करने के बाद नए पेज पर आपको E-Taxi Yojana Himachal Pradesh के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगी जहां पर आपको आवेदन फॉर्म भरना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको योजना से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर देना है।
- उसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह आप राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के बारे में सभी आवश्यक जानकारी प्रदान कर दी है, यदि आप भी हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार नागरिक हैं, तो इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
धन्यवाद